न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: गंगा सहित सभी नदियों के घाटों की होगी सफाई, जलाए जाएंगे मिट्‌टी के दीपक, अयोध्या जाएगा गंगाजल

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि 500 साल बाद हिंदुओं का सपना पूरा हो रहा है और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राम मंदिर दिव्य और भव्य रूप में आकार ले रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 3:00:25

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: गंगा सहित सभी नदियों के घाटों की होगी सफाई, जलाए जाएंगे मिट्‌टी के दीपक, अयोध्या जाएगा गंगाजल

हरिद्वार। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस खबर से देवभूमि उत्तराखंड की जनता में भी जबरदस्त उत्साह है। लोग तरह-तरह के अनुष्ठान करने की तैयारी में लगे हुए हैं।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने घोषणा की है कि साधु-संतों का एक बड़ा दल अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए जाएगा।

अयोध्या रवाना होने से पहले अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में निरंजनी पंचायती अखाड़े में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन सिद्ध हनुमान मंदिर मायापुर में किया जाएगा। उसके बाद साधु-संत निरंजनी अखाड़े से अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

500 साल बाद पूरा हो रहा हिंदुओं का सपना

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि 500 साल बाद हिंदुओं का सपना पूरा हो रहा है और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राम मंदिर दिव्य और भव्य रूप में आकार ले रहा है। यह हम सनातन धर्मावलंबियों के लिए एक सपने के साकार होने जैसा है और इससे सनातन धर्म और अधिक मजबूत होगा। राम विरोधियों का एक वर्ग देश में खड़ा हो गया है, जिसका काम राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का विरोध करना है। जो भी हिंदू राम मंदिर का विरोध करेगा उसको अखाड़ा परिषद तनख्वैया घोषित कर देगी, इसके लिए अखाड़ा परिषद एक आचार संहिता बनाने जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में साधु-संतों की अहम भूमिका है। साधु-संतों के सभी तेरह अखाड़ों ने एकजुट होकर राम मंदिर आंदोलन का समर्थन किया था, जिसके फलस्वरूप आज अयोध्या में रामलाल का भव्य दिव्य मंदिर बन रहा है और उसमें रामलला प्रतिष्ठित हो रहे हैं। आज सभी अखाड़ों में साधु-संत रामलला के अयोध्या में प्रतिष्ठित होने पर आनंदित हैं और अत्यंत गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

अयोध्या में बनेगा अतिथि गृह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड सरकार अयोध्या में उत्तराखंड के राम भक्त लोगों के लिए अतिथि गृह का निर्माण करेगी, क्योंकि उत्तराखंड की जनता अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खबर से अत्यंत भावुक और आनंदित है। अब देवभूमि से देव तुल्य जनता का लगातार अयोध्या में आवागमन रहेगा, इसीलिए उत्तराखंड की राम भक्त अनुयाई जनता की सुविधा के लिए अयोध्या में अतिथि गृह बनाया जाएगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड सरकार को भूमि भी प्रदान कर दी है। सभी औपचारिकताएं पूरी करके अतिथि ग्रह का निर्माण जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिन्होंने तत्काल उत्तराखंड सरकार को अयोध्या में भूमि आवंटित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई वे कभी राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण नहीं कर सकते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो रहा है और 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराज रहे हैं। यह हम सब उत्तराखंड वासियों के लिए बेहद खुशी का विषय है।

गंगा सहित सभी नदियों के घाटों की होगी सफाई

श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में उत्तराखंड की जनता की मुख्य भूमिका रही। पूरे उत्तराखंड में 22 जनवरी को जगह-जगह उत्सव मनाए जाएंगे हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसी के साथ उत्तराखंड सरकार ने गंगा सहित राज्य की सभी नदियों में बने हुए घाटों की विशेष सफाई करने और वहां पर भजन कीर्तन करने के निर्देश दिए हैं। इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है।

नदियों में बने घाटों में जलाए जाएंगे मिट्‌टी के दीपक

पूरे उत्तराखंड में उत्सव अनुष्ठान आदि व्यापक स्तर पर किए जाएंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर पूरे उत्तराखंड राज्य में दीपावली का महोत्सव मनाया जाएगा। नदियों में बने घाटों में मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। राज्य की जनता हर घर के दरवाजे की चौखट में जलते हुए दीपक रखेगी और पूरा राज्य जलते हुए दीपक की रोशनी से नहाएगा। उत्तराखंड की जनता इस विशाल महोत्सव में तन, मन और धन से समर्पित है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती