न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

13वीं बार फरलो पर सिरसा पहुंचे राम रहीम, 29 अप्रैल को डेरा स्थापना दिवस, प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 13वीं बार फरलो पर सिरसा पहुंचे हैं, जहां वे डेरा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 29 अप्रैल को लाखों अनुयायियों के जुटने की संभावना है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 1:21:36

13वीं बार फरलो पर सिरसा पहुंचे राम रहीम, 29 अप्रैल को डेरा स्थापना दिवस, प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर

चंडीगढ़ । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 13वीं बार फरलो पर सिरसा पहुंचे हैं। इस बार उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है, हनीप्रीत उसे लेने पहुंची। वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को लेने पहुंची। रोहतक की सुनरिया जेल से बाहर आने के बाद वो सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। वे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा परिसर में ही रहेंगे। इस अवधि में डेरा प्रमुख विभिन्न धार्मिक व सेवाभावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लेकिन 29 अप्रैल को डेरा स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का स्थापना दिवस है। ऐसे में यहां कई बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसे देखते हुए कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम ने सिरसा में ही रहने का फैसला किया है।

29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा की 77वीं वर्षगांठ है। इसे लेकर देश-विदेश से लाखों की संख्या में अनुयायियों के आने की संभावना है। भले ही डेरा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर 40 सेकंड का वीडियो संदेश जारी कर अनुयायियों से डेरे में न आने की अपील की हो, लेकिन पिछले अनुभवों को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

वीडियो में राम रहीम ने कहा कि अप्रैल का महीना स्थापना माह है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह साईं जी की सेवा का महीना है। सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि आप अपने-अपने घरों में ही रहें और सेवा कार्य करें। साध संगत पर हमें गर्व है। इसके बावजूद, सिरसा में डेरा परिसर के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई लोग वीडियो और फोटो लेने पहुंचे, जिन्हें डेरा अनुयायियों ने रोका और रिकॉर्डिंग डिलीट करने को कहा। यह घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, क्योंकि मौके पर सुरक्षा बेहद सीमित नजर आई।

पिछली बार भी रही थी ढिलाई

पिछली बार जब राम रहीम को 28 फरवरी को 30 दिन की फरलो मिली थी, तब उन्होंने 10 दिन सिरसा में और शेष उत्तर प्रदेश के बरनावा में बिताए थे। उस दौरान भी सिरसा में बड़ी संख्या में अनुयायी जुटे थे। इस बार भी ऐसा ही माहौल बनने के आसार हैं।

प्रशासन की तैयारी पर सवाल

स्थापना दिवस के मौके पर सिरसा में लगभग 50 हजार से अधिक अनुयायियों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अगर अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे, तो सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। अभी तक की तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस बल की तैनाती नाकाफी है।

यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम को 13 बार पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी, तो कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह आशंका जाहिर की थी कि वह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से मांग की थी कि बाबा राम रहीम को मिली पैरोल को तुरंत खारिज किया जाए। कांग्रेस ने अपने पत्र में बाबा राम रहीम को मिली पैरोल की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उसे ऐसे वक्त में पैरोल मिली है, जब चुनाव में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और हरियाणा में बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि राम रहीम अपने मुताबिक मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

इसी तरह, अगस्त 2023 में 21 दिन की फरलो और 7 फरवरी, 2022 को दी गई एक और फरलो- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दी गई जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भी गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी।

बता दें कि 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत