न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या सीधी फ्लाइट का किराया छूने लगा आसमान, कई गुना महंगे हुए टिकट

इंडियन एयरफोर्स के विमान की रनवे पर सफल लैंडिंग हुई। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन के आसपास की तारीखों में प्लेन का किराया आसमान छूने लगा है। दिल्ली और अहमदाबाद से टिकट के दाम बेस प्राइस से तीन-चार गुना ज्यादा हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 9:27:46

अयोध्या सीधी फ्लाइट का किराया छूने लगा आसमान, कई गुना महंगे हुए टिकट

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। उससे पहले अयोध्या में नवर्निमित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ही अयोध्या पहुंचे थे और राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर और भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया था। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया था। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर ट्रायल रन हुआ। इंडियन एयरफोर्स के विमान की रनवे पर सफल लैंडिंग हुई। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन के आसपास की तारीखों में प्लेन का किराया आसमान छूने लगा है। दिल्ली और अहमदाबाद से टिकट के दाम बेस प्राइस से तीन-चार गुना ज्यादा हैं।

नई दिल्ली से अयोध्या के लिए Air India और Indigo की पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को आएंगी। इसके बाद Indigo 6 जनवरी और Air India 16 जनवरी से नियमित फ्लाइट शुरू करेंगी। शुरुआती किराया 3,597 रुपये है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पहले 20 जनवरी को टिकट के दाम 12,000 से अधिक हो गए हैं। 21 को केवल एयर इंडिया की फ्लाइट है और टिकट की कीमत 14,000 से अधिक है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी फ्लाइट के टिकट 10,000 रुपये से अधिक हैं। इंडिगो 11 जनवरी से अहमदाबाद-अयोध्या उड़ान शुरू करेगी। उस दिन टिकट के दाम करीब 4,500 रुपये हैं, लेकिन 19 से 22 जनवरी के बीच 15,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। 19 और 22 को वाया दिल्ली अयोध्या की उड़ान है। वहीं, 20 को अहमदाबाद से सुबह 9:10 बजे सीधी फ्लाइट है, जिसका किराया शुक्रवार शाम तक 5,600 रुपये दिखा रहा था।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या बोले चंपत राय

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 15 अगस्त 1947 था, जितना कारगिल को वापस प्राप्त करना था, जितना 1971 में एक लाख सैनिकों की नजरबंदी महत्वपूर्ण थी, यह उतना ही महत्वपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल