न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी समय प्रार्थनाओं का है, बाकी सब बाद में...INDIA-PAK तनाव के बीच राज ठाकरे का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस समय सबसे जरूरी काम भारतीय सेना और भारतीय नागरिकों के लिए प्रार्थना करना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:46:31

अभी समय प्रार्थनाओं का है, बाकी सब बाद में...INDIA-PAK तनाव के बीच राज ठाकरे का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस समय सबसे जरूरी काम भारतीय सेना और भारतीय नागरिकों के लिए प्रार्थना करना है। अन्य सभी विषयों पर बाद में चर्चा की जा सकती है।

राज ठाकरे को एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पुणे में आयोजित एक इंटरव्यू के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज ठाकरे ने यह निर्णय लिया कि इस समय यह कार्यक्रम करना उचित नहीं है।

'देश की सीमा पर तनाव, चैट करना उचित नहीं' - राज ठाकरे

राज ठाकरे ने इस फैसले को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, "शनिवार, 10 मई को एक न्यूज़ चैनल पुणे में मुझसे एक विशेष साक्षात्कार करने वाला था, लेकिन जब देश की सीमाओं पर अत्यधिक तनाव हो, तो मुझे लगता है कि साक्षात्कार और चैट जैसे कार्यक्रम करना उचित नहीं है।"

उन्होंने आगे बताया, "इसलिए मैंने अपनी यह भावना संपादकीय टीम को बताई और उन्होंने भी इस भावना का सम्मान करते हुए इस साक्षात्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया।"

मनसे प्रमुख ने कहा, 'इस समय, पूरे देश के लिए एकजुट होकर भारतीय सेना और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों के लिए प्रार्थना करना जरूर है। इसलिए, मैं सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इस बात पर ध्यान दें कि यह साक्षात्कार रद्द कर दिया गया है। हम बाद में अन्य सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।'

राज ठाकरे के इस बयान से स्पष्ट है कि उनका मानना है कि इस समय देश की सुरक्षा और सेना की अहमियत है, और राजनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा बाद में की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?