न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडर 19 एशिया कप में राज लिंबानी ने किया कमाल, 13 रन पर झटके 7 विकेट

क्रिकेट में रोज नए-नए सितारे उभर कर सामने आने लगे हैं। इनमें कोई बल्लेबाजी में नाम कमा रहा है तो कोई गेंदबाजी में भारत की अगली किरण बनकर छा रहा है। इन दिनों अंडर-19 एशिया कप जारी है, जिसमें नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ राज लिंबानी ने कमाल कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 5:02:39

अंडर 19 एशिया कप में राज लिंबानी ने किया कमाल, 13 रन पर झटके 7 विकेट

क्रिकेट में रोज नए-नए सितारे उभर कर सामने आने लगे हैं। इनमें कोई बल्लेबाजी में नाम कमा रहा है तो कोई गेंदबाजी में भारत की अगली किरण बनकर छा रहा है। इन दिनों अंडर-19 एशिया कप जारी है, जिसमें नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ राज लिंबानी ने कमाल कर दिया। लिंबानी ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में महज़ 13 रन खर्च कर 7 विकेट चटकाए। भारतीय पेसर ने 9.1 ओवर डाले, जिसमें 3 मेडन रहे। 18 वर्षीय लिंबानी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पहले बैटिंग के लिए उतरी नेपाल को 52 रनों के स्कोर पर ऑलआउट करने में लिंबानी ने 7 विकेट लेकर अहम योगदान दिया। भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया, जिसे राज लिंबानी ने पूरी तरह से सही साबित किया। उन्होंने सिर्फ 1.40 की इकॉनमी से रन खर्च कर 7 नेपाली बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया। भारतीय पेसर ने ही नेपाल को पारी का पहला और आखिरी झटका दिया।

उन्होंने पारी और अपना पहला विकेट दीपक बोहरा के रूप में चटकाया, जो सिर्फ 01 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उनका विकेट लेने का सिलसिला आगे बढ़ा और विरोधी टीम की तहस-नहस करते हुए उन्होंने पारी का आखिरी और अपना सातवां विकेट हेमंत धामी के रूप में चटाकाया। लिंबानी ने पहला विकेट 5वें ओवर में और आखिरी 23वें ओवर में गिराया। लिंबानी के अलावा भारत के लिए आराध्या शुक्ला ने 2 और अर्शिन कुलकर्णी ने 1 विकेट झटका।

10 विकेट से मुकाबला जीती भारत

पहले शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने नेपाल को 22.1 ओवर में ऑलआउट किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 7.1 ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। इंडिया के लिए अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंदों में 43* और आदर्श सिंह ने 13 गेंदों में 13* रन बनाए। कुलकर्णी की पारी में 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आदर्श ने 2 चौके लगाए। ये टूर्नामेंट में भारत की दूसरी जीत रही। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के तीन में से 2 मुकाबलों में जीत अपने नाम कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत