न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु में बारिश बनी आफत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, शहर जलमग्न

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बिजली, तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ समेत तटीय और आंतरिक जिलों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:04:43

बेंगलुरु में बारिश बनी आफत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, शहर जलमग्न

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु इन दिनों भारी बारिश की चपेट में है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बिजली, तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ समेत तटीय और आंतरिक जिलों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार को बेंगलुरु के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। कल्याण नगर जैसे क्षेत्रों में ओले गिरने की खबरें सामने आई हैं। बारिश के चलते व्हाइटफील्ड, मराठाहल्ली, बानसवाड़ी और हेब्बल जैसे पूर्वी बेंगलुरु के निचले इलाकों में भारी जलभराव हुआ, जिससे ट्रैफिक जाम और आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई। मान्याता टेक पार्क क्षेत्र में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां सड़कों पर पानी भरने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पोस्टों में लोगों ने खराब शहरी योजना और जल निकासी की विफलता पर नाराजगी जाहिर की।

रामनगर जिले के मगदी में गुरुवार सुबह 6 बजे तक 105 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु से विकसित होकर दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा और मगदी में तेज हो गया।

बीबीएमपी (नगर निगम) की टीमें जलभराव हटाने के लिए सक्रिय हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस बीच 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बारिश ने तापमान घटाकर 32 डिग्री सेल्सियस तक ला दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्री-मानसून की यह बरसात एक बार फिर शहर की कमजोर बुनियादी ढांचे और जल निकासी प्रणाली की पोल खोल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती