न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे दिसंबर तक लांच करेगा वंदे भारत साधारण, नहीं होगी वातानुकूलित, किराया होगा कम, ज्यादा होंगे साधारण कोच

फरवरी 2023 से देश में शुरू हुई वंदेभारत ट्रेनों की लांच होने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में देश को एक ही दिन में 9 वंदे भारत ट्रेनें देने वाला रेलवे आम जनता के लिए अब साधारण वंदे भारत ट्रेन देने जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 10:24:34

रेलवे दिसंबर तक लांच करेगा वंदे भारत साधारण, नहीं होगी वातानुकूलित, किराया होगा कम, ज्यादा होंगे साधारण कोच

नई दिल्ली। फरवरी 2023 से देश में शुरू हुई वंदेभारत ट्रेनों की लांच होने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में देश को एक ही दिन में 9 वंदे भारत ट्रेनें देने वाला रेलवे आम जनता के लिए अब साधारण वंदे भारत ट्रेन देने जा रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार दिसम्बर तक साधारण वंदे भारत को लांच कर दिया जाएगा। अभी यह वंदेभारत एक्स्रप्रेस ट्रेन सिर्फ वातानुकूलित कुर्सीयान के रूप में चल रही है। इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन से डेढ़ गुना ज्यादा है। ऐसे में इस ट्रेन को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए वंदेभारत साधारण तैयार की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे रेलवे की पटरी पर उतारने की तैयारी है।

वंदेभारत साधारण ट्रेन के कोच का पहला लुक सामने आ गया है। वंदे भारत साधारण ट्रेन वातानुकूलित नहीं होगी। इसके अलावा इसमें कई सुविधाएं रहेंगी। अभी भारत में 34 जोड़ी भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में देश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच लांच की थी। इस साल के अंत तक इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा।

ये है वंदेभारत साधारण की खासियत

यह एक सेमी हाईस्पीड ट्रेन होगी। इसमें एसी का इस्तेमाल नहीं होगा। इसमें दो इंजन लगाए गए हैं। इसका किराया भी कम होगा और यह ट्रेन 50 सेंकेंड में पूरी गति पकड़ लेगी। कहा जा रहा है कि नवंबर के अंत तक इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पहली साधारण ट्रेन आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी।

indian railway going launch non ac vande bharat express train,vande bharat train news in hindi

ऐसी रहेगी वंदेभारत साधारण ट्रेन

—इस ट्रेन में चितरंजन लोकोमोटिव का इंजन होगा।

—इस ट्रेन के कोच को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई तैयार कर रहा है।

—इस ट्रेन में 12 साधारण शयनयान श्रेणी के कोच होंगे।

—इस ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

—इस ट्रेन में 02 गार्ड के कोच लगाए जाएंगे।

—यह ट्रेन कुल 22 कोच की होगी।

वंदे स्लीपर और मेट्रो की तैयारी

रेलवे राजधानी एक्सप्रेस की तरह पूरी वातानुकूलित शयनयान वंदेभारत ट्रेन पर काम कर रहा है। रेलमंत्री ने हाल ही में ट्रेन की तस्वीर भेजी थी। 16 कोच की यह ट्रेन मार्च तक पटरी पर आ जाएगी। वहीं वंदे मेट्रो शहर से सबअर्बन इलाके में चलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी