न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ के लिए रेलवे चलाएगा 3,000 विशेष रेलगाड़ियां

जोशी ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी रूट पर रिंग रेल चलाने की योजना तैयार की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 4:02:49

महाकुंभ के लिए रेलवे चलाएगा 3,000 विशेष रेलगाड़ियां

प्रयागराज (यूपी)। रेलवे महाकुंभ 2025 के दौरान 3,000 विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिनमें से 560 ट्रेनें रिंग रेल पर चलेंगी, एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि नौ रेलवे स्टेशनों - प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी - के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 560 टिकटिंग प्वाइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन काउंटरों से प्रतिदिन करीब 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे। महाकुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे ने अब 15 दिन पहले रेलवे टिकट लेने की सुविधा शुरू कर दी है।

जोशी ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी रूट पर रिंग रेल चलाने की योजना तैयार की गई है।

रेलवे 10,000 से अधिक नियमित और 3000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन 3,000 विशेष ट्रेनों में से 1800 ट्रेनें छोटी दूरी के लिए, 700 ट्रेनें लंबी दूरी के लिए और 560 ट्रेनें रिंग रेल पर चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के सभी हिस्सों से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर प्रयागराज लाया जा रहा है।

इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर सिटी साइड से प्रवेश और सिविल लाइन साइड से निकास की व्यवस्था रहेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड का ऑब्जर्वेशन रूम बनाया गया है, जहां यात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर और स्ट्रेचर जैसे सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

जोशी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लाइव फुटेज के साथ 1,186 सीसीटीवी कैमरे काम करेंगे। इनमें से करीब 116 कैमरों में एआई आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम है, जिससे असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल