न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे हाई अलर्ट पर! कई ट्रेनें रद्द और री-शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट

भारत-पाक तनाव के चलते रेलवे हाई अलर्ट पर है। ब्लैकआउट और इमरजेंसी के कारण कई ट्रेनें रद्द और री-शेड्यूल की गई हैं। जानें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट और रेलवे द्वारा जारी की गई जरूरी सुरक्षा चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 9:18:08

भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे हाई अलर्ट पर! कई ट्रेनें रद्द और री-शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहराता जा रहा है। इसी बीच रेलवे कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड ने सभी स्टाफ को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां भारतीय सैन्य ट्रेनों की जानकारी जुटाने की साजिश रच सकती हैं। साथ ही, ब्लैकआउट और इमरजेंसी हालात के चलते कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को री-शेड्यूल कर दिया गया है। यात्रियों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। आइए डालते हैं एक नजर:

रेलवे बोर्ड का चेतावनी संदेश:

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पाक एजेंसियों के एजेंट फोन कॉल के माध्यम से सैन्य ट्रेनों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए।

रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी अलर्ट:

- अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स से सावधान रहें
- सैन्य ट्रेनों से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें
- संदिग्ध संपर्क की तुरंत रिपोर्ट करें
- केवल निर्धारित संचार चैनल्स का ही उपयोग करें

रेल सेवाओं पर असर:

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, मौजूदा हालातों के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। यदि आप 9 मई 2025 को यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह लिस्ट जरूर देख लें। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

9 मई 2025 को रद्द की गई ट्रेनें:

गाड़ी संख्या 14895 – भगत की कोठी से बाड़मेर (रद्द)
गाड़ी संख्या 14896 – बाड़मेर से भगत की कोठी (रद्द)
गाड़ी संख्या 04880 – मुनाबाव से बाड़मेर (रद्द)
गाड़ी संख्या 54881 – बाड़मेर से मुनाबाव (रद्द)

9 मई 2025 को देरी से चलेंगी ये ट्रेनें:

गाड़ी संख्या 14807 – जोधपुर-दादर एक्सप्रेस: सुबह 05:10 के बजाय 08:10 बजे रवाना होगी (3 घंटे की देरी)
गाड़ी संख्या 14864 – जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: सुबह 08:25 के बजाय 11:25 बजे चलेगी (3 घंटे की देरी)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं