न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK की खुफिया एजेंसियां मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी हासिल करने की फिराक में, रेलवे ने कर्मचारियों को किया हाई अलर्ट

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए आतंकियों पर हमले के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी जुटाने की चिंता है। रेलवे मंत्रालय ने कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखते हुए गोपनीयता बनाए रखने की चेतावनी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:00:58

PAK की खुफिया एजेंसियां मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी हासिल करने की फिराक में, रेलवे ने कर्मचारियों को किया हाई अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर की गई सफल कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के भीतर हड़कंप मच गया है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी चालबाजियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में रेलवे मंत्रालय ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए हाई अलर्ट पर रखा है। मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां मिलिट्री ट्रेनों की आवाजाही और लोकेशन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर सकती हैं, इसलिए गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक है।

गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित कई आतंकी अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इन हमलों में लगभग 70 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इन हमलों से एक दिन पहले, यानी 6 मई को ही रेलवे ने अपने अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया था। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी का लीक होना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

रेलवे बोर्ड का आधिकारिक संदेश

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है, "पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा रेलवे अधिकारियों को फोन कर मिलिट्री ट्रेनों से संबंधित गुप्त जानकारी मांगी जा सकती है। यह स्पष्ट किया जाता है कि मिलिट्री रेलवे स्टाफ को छोड़कर अन्य किसी को भी ऐसी जानकारी साझा करना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।" बता दें कि मिलिट्री रेलवे, भारतीय रेलवे की एक खास इकाई है जो सेना को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करती है।

सीमा पर तनाव और गोलीबारी तेज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी नापाक हरकतें और तेज कर दी हैं। भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास बसे गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की गई। इस हमले में अब तक चार बच्चों समेत कम से कम 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती