न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीट शेयरिंग को लेकर बोले राहुल, कुछ जगह पेचीदा हैं, बातचीत के जरिये सुलझ जाएंगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया अलायंस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गाँधी ने कहा, कुछ जगह पेचीदा स्थिति है, लेकिन मुझे भरोसा है कि चीजें सुलझ जाएंगी। राहुल गाँधी का कहना था कि ज्यादातर जगह आसान है। एक दो जगह दिक्कत है, लेकिन हम इसे सुलझा लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 4:33:54

सीट शेयरिंग को लेकर बोले राहुल, कुछ जगह पेचीदा हैं, बातचीत के जरिये सुलझ जाएंगी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया अलायंस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गाँधी ने कहा, कुछ जगह पेचीदा स्थिति है, लेकिन मुझे भरोसा है कि चीजें सुलझ जाएंगी। राहुल गाँधी का कहना था कि ज्यादातर जगह आसान है। एक दो जगह दिक्कत है, लेकिन हम इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा, इंडिया अलायंस मजबूती से भाजपा से मुकाबला कर रहा है। हम आगामी लोकसभा चुनाव जीतेंगे। हम भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।

राहुल गाँधी ने मंगलवार को नागालैंड के कोहिमा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, सीट शेयरिंग का मामला ठीक चल रहा है। हम अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि मुद्दे सुलझ जाएंगे। राहुल का इशारा नॉर्थ इलाके की सीटों की तरफ था। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर पेंच फंसा है। बंगाल में टीएमसी, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी और यूपी में सपा, झारखंड में JMM, बिहार में RJD और JDU के साथ सीटें फाइनल किए जाने की कवायद चल रही है।

राहुल का कहना था कि एक इशू है। मैं चाहता था कि यह पैदल यात्रा हो, लेकिन वह बहुत लंबी होती और ज्यादा समय लगता। यह एक हाइब्रिड यात्रा है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा समय हम जहां भी पैदल चल सकते हैं, वहां पैदल चलकर आगे बढ़ें। ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। इसका लक्ष्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय के मुद्दों को उठाना है। हमने मणिपुर से शुरुआत की है। इसके पीछे एक सोच थी कि मणिपुर के साथ बहुत भारी अन्याय हुआ है। पहली बार समय देश के एक राज्य में महीनों तक हिंसा चलती रही और प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता वहाँ गए तक नहीं हैं। फिर हम नागालैंड गए। प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से भी प्रतिबद्धता जताई थी। वो प्रतिबद्धता भी पूरी नहीं की गई। ये यात्रा महाराष्ट्र तक जाएगी।

20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी राहुल की यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 67 दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचेगी। कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा समाप्त होगी। राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे। प्रमुख जगहों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे।

पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुके राहुल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यह दूसरी कड़ी है, जिसमें कांग्रेस नेता ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी। 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी थी। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों को कवर करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी