न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा के संकल्प पर राहुल गाँधी ने कसा तंज, दो शब्द महंगाई और बेरोजगारी गायब

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। INDIA का प्लान बिल्कुल स्पष्ट है- 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को एक लाख की पक्की नौकरी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 6:14:37

भाजपा के संकल्प पर राहुल गाँधी ने कसा तंज, दो शब्द महंगाई और बेरोजगारी गायब

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के इस घोषणापत्र में समाज के चार स्तंभों महिला, युवा, गरीब और किसान के विकास पर जोर दिया गया है, लेकिन विपक्ष ने इस घोषणापत्र को सिरे से खारिज किया है।

प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के घोषणापत्र को हास्यास्पद और मनगढ़ंत बताया है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। INDIA का प्लान बिल्कुल स्पष्ट है- 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को एक लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में रोजगार क्रांति लाएगा।

इससे पहले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया। इस दौरान घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को रखा गया है, जिसे पीएम मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताया है।

दरअसल, भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी किया है। पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है, जिसमें कई वादे किए गए हैं। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा के घोषणापत्र को लेकर कहा कि आपने 2014 में जो कहा था, आपने 2019 में उसका हिसाब नहीं दिया और 2019 में नए जुमले गढ़ दिए और अब 2024 में आप 2047 की बात कर रहे हो। भाजपा ने घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलम्पिक की मेजबानी करेंगे। आप उस समय कहां होंगे, क्या आप सरकार में होंगे? आपको पांच सालों का हिसाब देना चाहिए। वे बहुत झूठ बोलते हैं लेकिन अब वे इतना झूठ बोलने लगे हैं कि उनका अब कोई विश्वास नहीं करता। पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपन बाल सफेद करता हूं, हुजूर आप सिर्फ बाल सफेद नहीं करते हैं, आप झूठ भी बड़े सफेदपोश ढंग से पेश करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी