न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायनाड सीट से इस्तीफा देने की तैयारी में राहुल गांधी, उपचुनाव में प्रियंका गांधी का होगा राजनीति में पदार्पण

राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या फिर रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय को देने का आज आखिरी दिन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 8:37:15

वायनाड सीट से इस्तीफा देने की तैयारी में राहुल गांधी, उपचुनाव में प्रियंका गांधी का होगा राजनीति में पदार्पण

नई दिल्ली। राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे या फिर रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय को देने का आज आखिरी दिन है। इस बीच कांग्रेस ने फैसला लेने के लिए मीटिंग बुला ली है। इस बैठक में यह फैसला होगा कि राहुल गांधी किस सीट को छोड़ेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट को छोड़ेंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वहीं वायनाड से प्रियंका गांधी को उपचुनाव में मौका मिल सकता है। ऐसा हुआ तो प्रियंका गांधी का यह चुनावी पदार्पण होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें रायबरेली से उतारने की चर्चाएं थीं, लेकिन वहां से भी राहुल ही उतरे थे।

दरअसल राहुल गांधी कौन सीट से सांसद रहेंगे। यह बताने के लिए आज आखिरी दिन है। इसके अलावा नेता विपक्ष कौन रहेगा, यह भी आज ही बताना होगा। हालांकि वायनाड सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, यह बताने के लिए उपचुनाव तक का इंतजार किया जा सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। यहां वह करीब 4 लाख के अंतर से जीते। रायबरेली सीट से राहुल गांधी का जीतना विरासत के लिहाज से भी अहम है। यहां से सोनिया गांधी 2004 से 2024 तक लगातार सांसद रही थीं। उनके अलावा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और फिरोज गांधी भी यहां से सांसद रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने पिछले दिनों राहुल गांधी से अपील की थी कि वे लोकसभा में नेता विपक्ष बनें। कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली है और अब तक नेता रहे अधीर रंजन चौधरी को पराजित होना पड़ा है। ऐसे में नए नेता के तौर पर राहुल गांधी से जिम्मेदारी संभालने की अपील की जा रही है। खबर है कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। वह लगातार कह रहे हैं कि किसी और नेता को यह जिम्मेदारी मिले। ऐसे में देखना होगा कि नेता विपक्ष के नाम पर किस पर मुहर लगती है। नेता विपक्ष को कैबिनेट रैंक मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा