न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्यूल कम होने से शहडोल से उड़ान नहीं भर सके राहुल, सिवनी में बोले 30 लाख रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 9:57:01

फ्यूल कम होने से शहडोल से उड़ान नहीं भर सके राहुल, सिवनी में बोले 30 लाख रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

सिवनी । मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। इस वजह से राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।

राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण के मतदान में शामिल मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी में जनसभा के बाद राहुल शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, फ्यूल कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल उन्हें शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंडला संसदीय क्षेत्र के सिवनी जिले के धनोरा में वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही 30 लाख रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी सोमवार को मंडला के कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में जनसभा में हिस्सा लेने धनोरा पहुंचे।

राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र की सरकार पर हमले बोले और कहा कि वर्तमान में देश में 30 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा। लोगों को मजदूर और संविदा पर रखा जा रहा है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नोटबंदी और गलत जीएसटी की नीति के कारण छोटे उद्योग बंद हो गए हैं और इसके चलते बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस मनरेगा की तरह नया कानून लाएगी। मनरेगा में जहां 100 दिन का काम दिया जाता है। नई योजना के तहत हर नए युवा को एक साल की अप्रेंटिसशिप, जिसमें साल का एक लाख रुपया दिया जाएगा। यह हर युवा का अधिकार होगा।

उन्होंने बताया कि हमने महिला सशक्तीकरण के लिए एक बड़ी योजना बनाई है, जिसके तहत हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए पेपर लीक को लेकर एक कानून बनाया जाएगा। पेपर बनाने और परीक्षा आयोजित करने का काम निजी एजेंसी को नहीं दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि किसान अपनी उपज का सही दाम चाहता है। सरकार उसे देने को तैयार नहीं है। उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपया केंद्र ने माफ किया है, मगर किसान का कर्ज माफ नहीं करती। कांग्रेस सरकार में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा और कानूनी मिनिमम सपोर्ट प्राइस किसानों को मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी