न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

R9X Hellfire Missile... वो मिसाइल जिससे अमेरिका ने किया जवाहिरी का काम तमाम, दागो और भूल जाओ तकनीक पर करती है काम

अमेरिका की सबसे बड़ी जासूसी संस्था CIA ने हमले के लिए जिस मिसाइल का उपयोग किया था उसका नाम है R9X Hellfire Missile। इस मिसाइल की खासियत ये है कि इसमें बारूद कम लेकिन ब्लेड्स और धारदार धातुओं का उपयोग अधिक किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 10:29:49

R9X Hellfire Missile... वो मिसाइल जिससे अमेरिका ने किया जवाहिरी का काम तमाम, दागो और भूल जाओ तकनीक पर करती है काम

अलकायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारा गया है। पिछले 21 साल से अमेरिका को अल-जवाहिरी की तलाश थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने आतंक के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान उसे खत्म कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वो घर की बालकनी में बैठा था। तभी ड्रोन के जरिए दो मिसाइल उस पर दागे गए। अमेरिका की सबसे बड़ी जासूसी संस्था CIA ने हमले के लिए जिस मिसाइल का उपयोग किया था उसका नाम है R9X Hellfire Missile। इस मिसाइल की खासियत ये है कि इसमें बारूद कम लेकिन ब्लेड्स और धारदार धातुओं का उपयोग अधिक किया जाता है। जो अलग-अलग लेयर में लगाए जाते हैं। ये ब्लेड्स विस्फोट के बाद टारगेट को चक्र की तरह घूमते हुए चीर-फाड़ डालते हैं। इससे सिर्फ उसी टारगेट को नुकसान पहुंचता है, जिसे निशाना बनाया जाता है। आसपास नुकसान कम होता है। पिछले दो वर्षों में अमेरिका ने इन मिसाइलों का उपयोग तेजी से बढ़ा दिया है। पिछले साल काबुल एयरपोर्ट के धमाके का बदला लेने के लिए अमेरिका ने इन मिसाइलों का उपयोग किया था।

r9x hellfire missile,r9x hellfire missile in hindi,cia,america,al zawahri

R9X हेलफायर मिसाइल को ड्रोन, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट से दागा जा सकता है। इसकी नाक पर कैमरे, सेंसर्स लगे होते हैं। जो विस्फोट से पहले तक रिकॉर्डिंग करते रहते हैं। साथ ही विस्फोट से पहले टारगेट की सही स्थिति का पता लगाते रहते हैं।

हेलफायर मिसाइल के कई वैरिएंट्स है। उनमें से एक है R9X वैरिएंट। यह वैरिएंट 45 Km का होता है। इस मिसाइल को निंजा बॉम्ब (Ninja Bomb) और फ्लाइंग गिंसू (Flying Ginsu) भी कहते हैं। निंजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि निंजा मार्शल आर्टिस्ट ज्यादातर तेजधार हथियारों का उपयोग करते हैं। फ्लाइंग गिंसू यानी उड़ने वाला चाकू। इस मिसाइल से कोलैटरल डैमेज यानी आसपास ज्यादा नुकसान नहीं होता। यह मिसाइल किसी एक-दो इंसान को मारने के लिए दागी जाती है।

अमेरिका ने R9X हेलफायर मिसाइल का उपयोग रहस्यमयी तरीके से 2017 में शुरु कर दिया था। लेकिन इसकी जानकारी 2019 में दुनिया के सामने आ गई। अमेरिका ने इसी मिसाइल का उपयोग करके साल 2000 में यूएसएस कोले बमबारी में मुख्य आरोपी जमाल अहम मोहम्मद अल बदावी और अलकायदा के प्रमुख आतंकी अबु खार अल-मसरी को मारा था। यह मिसाइल का उपयोग सीरिया और अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ भी किया जा चुका है।

r9x hellfire missile,r9x hellfire missile in hindi,cia,america,al zawahri

दागो और भूल जाओ तकनीक पर करती है काम

R9X हेलफायर मिसाइल दागो और भूल जाओ तकनीक पर काम करती है। इसे ड्रोन में भी सेट करके दागते हैं। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि मजबूत से मजबूत बंकर, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक और काफी मोटी कॉन्क्रीट की दीवार को फोड़कर विस्फोट करने में सक्षम होती है। हेलफायर मिसाइलों का वैरिएंट का लंबाई अधिकतम 64 इंच यानी 1.6 मीटर और वजन 45 से 49 किलोग्राम होता है। इनका व्यास 7 इंच होता है। इस मिसाइल की खास बात ये है कि अमेरिका में मौजूद 8 प्रकार के हेलिकॉप्टर से लॉन्च की जा सकती है। यह 7 अलग-अलग तरह के विमानों, पेट्रोल बोट या हमवी (Humvee) से भी लॉन्च की जा सकती है। यानी इसे कहीं से भी दागा जा सकता है। इस मिसाइल में पांच तरीके के वॉरहेड यानी हथियार लगाए जा सकते हैं। एंटी-टैंक हाई एक्सप्लोसिव, शेप्ड चार्ज, टैंडम एंटी-टेरर, मेटल ऑगमेंटेड चार्ज (R9X) और ब्लास्ट प्रैगमेंटेशन। इसके पंख 13 इंच के होते हैं। इस मिसाइल की रेंज 499 मीटर से लेकर 11.01 Km तक होती है। रेंज इस मिसाइल के वैरिएंट पर निर्भर करता है। इस मिसाइल की अधिकतम गति 1601 Km प्रतिघंटा है। यह लेजर और राडार सीकर टेक्नोलॉजी पर उड़ती है। यानी आप इसे राडार के माध्यम से लेजर के जरिए दोनों तरीके से ऑपरेट करके टारगेट पर निशाना लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर