न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ पंजाब विजिलेंस का बड़ा कदम, 6 राज्यों में छापेमारी

मनप्रीत बादल पर मॉडल टाउन में प्लाट खरीदने को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा 2021 में की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले पिछली 24 जुलाई को मनप्रीत बादल विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 5:13:54

मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ पंजाब विजिलेंस का बड़ा कदम, 6 राज्यों में छापेमारी

चंड़ीगढ़। पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ एक्शन तेज हो गया है। पंजाब विजिलेंस की टीम ने 6 राज्यों में छापेमारी की है। विजिलेंस की टीम पंजाब के अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान में भी पहुंची है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ही मनप्रीत बादल के खिलाफ बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

मनप्रीत बादल पर मॉडल टाउन में प्लाट खरीदने को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा 2021 में की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले पिछली 24 जुलाई को मनप्रीत बादल विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए थे। मॉडल टाउन फेज 1 में कमर्शियल प्लॉट को रेजिडेंशियल करने के बाद उसे बीडीए अधिकारियों की मिलीभगत से सस्ते दामों में खरीदने के मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के अलावा पीसीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह शेरगिल, बीडीए सुपरिटेंडेंट पंकज कालिया, होटल व्यापारी राजीव कुमार, व्यापारी विकास अरोड़ा व अमनदीप सिंह पर विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से विजिलेंस ने राजीव कुमार और अमनदीप सिंह को बठिंडा से और विकास अरोड़ा को होशियारपुर से गिरफ्तार किया था।

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

मनप्रीत बादल के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120, 66 सी आई एक्ट के तहत एफआईआर की गई है। ज्ञातव्य है कि पंजाब के पूर्व मंत्री के खिलाफ सोमवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस मामले में मनप्रीत सिंह बादल के अलावा बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व मुख्य प्रशासक बिक्रमजीत शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज पर मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें