न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू मूसेवाला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: शरीर पर मिले दो दर्जन गोलियों के निशान, अत्यधिक खून बहने से हुई मौत

मूसेवाला के शरीर पर करीब दो दर्जन गोलियों के घाव मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे में अत्यधिक खून बहने से मौत बताई जा रही है। वहीं इस हत्याकांड में मूसेवाला के आंतरिक अंगों में भी चोट मिली है। इसके अलावा सिर की हड्डी से भी गोली मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 8:06:45

सिद्धू मूसेवाला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: शरीर पर मिले दो दर्जन गोलियों के निशान, अत्यधिक खून बहने से हुई मौत

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बादसे ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है। पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मूसेवाला के शरीर पर करीब दो दर्जन गोलियों के घाव मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे में अत्यधिक खून बहने से मौत बताई जा रही है। वहीं इस हत्याकांड में मूसेवाला के आंतरिक अंगों में भी चोट मिली है। इसके अलावा सिर की हड्डी से भी गोली मिली है।

जानकारी के मुताबिक विसरा के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पोस्टमॉर्टम के नतीजों को अब तक पुलिस के साथ शेयर नहीं किया गया है। दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि सभी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है। पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मनसा के कैंचिया इलाके में मनसुख वैष्णो ढाबे पर पहुंची। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, सीसीटीवी में 29 मई को कुछ लड़के ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे, पंजाब पुलिस सीसीटीवी को साथ लेकर गई है। पुलिस को ऐसा शक है कि हमलावर इस ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। हालांकि सीसीटीवी के दिख रहे लड़के वाकई हमलावर हैं या हत्याकांड में शामिल हैं इसकी अभी जांच होना बाकी है। सीसीटीवी 29 मई की सुबह 10 बजकर 25 मिनट का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम