न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब पुलिस ने कसा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के परिवार पर शिकंजा, पिता को कतर जाने से रोका

खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के परिवार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। हालांकि अमृतपाल खुद आसाम की जेल में बंद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 12:33:27

पंजाब पुलिस ने कसा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के परिवार पर शिकंजा, पिता को कतर जाने से रोका

नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के परिवार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। हालांकि अमृतपाल खुद आसाम की जेल में बंद है। लेकिन उसका परिवार पंजाब में रह रहा है। पंजाब पुलिस परिवार की हर गतिविधि पर निगाह रख रही है। इसी कड़ी के तहत उसके पिता को कतर जाने से रोक दिया गया। तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। वैसे अमृतसर के एसएसपी सतिंदर कुमार का कहना है कि उन्होंने तरसेम सिंह को प्लेन में बैठने से नहीं रोका। उनका कहना है कि गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने ऐसा कोई काम नहीं किया।

रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह का परिवार ट्रांसपोर्ट बिजनेस में है। इसी सिलसिले में तरसेम सिंह को कतर की यात्रा करनी थी। खास बात है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अरसा पहले अपनी यात्रा के बारे में बता दिया था। लेकिन उसके बाद भी उनको प्लेन में बैठने से रोक दिया गया। इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरनदीप कौर को भी यूके जाने वाली फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था।

पुलिस की निगाह वारिस पंजाब दे के साथ उसके अपने संगठन पर भी

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार अमृतपाल सिंह अभी असम की डिब्रगढ़ जेल में बंद है। फिलहाल वारिस पंजाब दे के नए चीफ को लेकर माहौल सरगर्म है। वारिस पंजाब दे की शुरुआत अभिनेता दीप सिद्धू ने की थी। लेकिन बाद में अमृतपाल सिंह खुद इसका चीफ बन गया। हालांकि दीप सिद्धू अमृतपाल को पंसद तक नहीं करते थे।

दीप के भाई मनदीप सिद्धू का कहना है कि 2022 में अमृतपाल विदेश से लौटा तो उसने वारिस पंजाब दे संगठन के कागजात मांगे थे। उसे कागजात देने से मना कर दिया गया था। फिर उसने अपना संगठन बना लिया। उसके बाद हिंसा के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पंजाब पुलिस वारिस पंजाब दे के साथ अमृतपाल सिंह के नए संगठन पर भी गहरी नजर रख रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मानती है कि अमृतपाल सिंह चुप बैठने वाला नहीं है। वो कुछ न कुछ हरकत करता रहेगा। तभी उसके परिवार को निशाने पर रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें