न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब पुलिस ने PAK समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बटाला में 6 आतंकवादी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बटाला में 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर काम कर रहे थे और बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 11:54:05

पंजाब पुलिस ने PAK समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बटाला में 6 आतंकवादी गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बटाला में छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर काम कर रहे थे और बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हुए थे। इस ऑपरेशन के मास्टरमाइंड मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान थे।

बटाला पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व ट्विटर) पर दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से एक 30 बोर पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी बटाला में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले की कोशिश कर चुके थे। गिरफ्तार आतंकवादियों को पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और बीकेआई मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे। मन्नू अगवान ने हाल ही में अमेरिका में हैप्पी पासियन की गिरफ्तारी के बाद ऑपरेशनल चार्ज संभाला था।

एक पुलिस मुठभेड़ में एक आतंकवादी जतिन कुमार घायल हो गया। उसने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने बीएनएस और यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे राज्य में आतंकवादी नेटवर्क को निष्क्रिय करने और शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब आतंकवादी नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि वे किसी भी कीमत पर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे और राज्य की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप