न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई में भी आतंकी हमले करने की रच रहा था साजिश

पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी से गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:01:01

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई में भी आतंकी हमले करने की रच रहा था साजिश

पंजाब स्थित लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी से गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुल्तानी ISI के इशारों पर काम करता था।

45 साल का जसविंदर सिंह एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी माना जाता है। जसविंदर पर कथित तौर पर अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी है। जसविंदर सिंह मुल्तानी ने ही सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने जीवन सिंह नाम के शख्स को भड़काया था। हत्या के लिए हथियार मध्य प्रदेश से जीवन सिंह को दिया गया था। हालांकि, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी दौरान पहली बार मुल्तानी का नाम किसी केस में स्पेशल सेल के सामने आया था। स्पेशल सेल ने इस बात की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को दी थी। साथ ही किसान नेता राजेवाल को सुरक्षा लेने को भी कहा था।

लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बनी टॉयलेट में 23 दिसंबर बृहस्पतिवार को बम धमाका हुआ था। ये धमाका IED से किया गया था। IED का इस्तेमाल होने की वजह से इसे आतंकी हमला माना जा रहा है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि छह अन्य घायल हो गये थे। जांच एजेंसियों ने शक जताया था कि जिसकी मौत हुई थी, वही इस धमाके के पीछे है। अंदेशा जताया कि टॉयलेट में जब वो बम को असेंबल करने की कोशिश कर रहा होगा, तभी विस्फोट हो गया। यह विस्फोट अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के एक गुरुद्वारे में कथित बेअदबी के प्रयासों की घटनाओं के कुछ दिनों बाद हुआ था। इन घटनाओं में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की सीमा के पास ड्रोन देखे जाने के मामले भी सामने आए हैं। अधिकारियों को संदेह है कि उन्होंने हथियार या विस्फोटक गिराए होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल