न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kisan Aandolan: सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला किसान का शव, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला

सिंघु बॉर्डर पर एक किसान का शव बुधवार को पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में किसान के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:59:47

Kisan Aandolan: सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला किसान का शव, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला

सिंघु बॉर्डर पर एक किसान का शव बुधवार को पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में किसान के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक किसान गुरप्रीत सिंह गांव रुड़की तहसील अमरोह जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था। मृतक किसान की उम्र 45 वर्ष थी। मृतक का शव हुडा सेक्टर में अंसल सुशांत सिटी से आगे नांगल रोड पर पार्कर माल के पास एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा था। उसके प्रधान जगजीत सिंह ढकेवाल हैं।

किसान प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल की यूनियन और बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित बताया जा रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या हुई या आत्महत्या हुई। कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

बता दें कि कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में पंजाब की दर्जनों ट्रालियां कुंडली बार्डर पर हैं। इनमें प्रदर्शनकारी अपनी गांव-क्षेत्र के लोगों के साथ रह रहे हैं। पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब की तहसील अमरोह के गांव रुड़की का ट्रैक्टर-ट्राली भी लंबे समय से कुंडली बार्डर पर थी।

प्रदर्शनकारियों में शामिल रुड़की गांव का रहने वाला 45 वर्शीय व्यक्ति गुरप्रीत सिंह भी यहीं पर था। दीपावली से पहले उसकी ट्राली के अन्य साथी पंजाब चले गए थे। वह अपनी ट्राली पर अकेला ही रह रहा था। पुलिस उसके आसपास अन्य ट्रालियों पर रहने वाले प्रदर्शनकारियों से भी पूछताछ कर रही है। प्रदर्शनकारियों के माध्यम से मृतक के स्वजनों को सूचना भेज दी गई है।

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 26 नवंबर को आंदोलन का एक साल पूरे होने पर दिल्ली की सीमाओं पर बड़ी सभाएं करने का ऐलान किया है। 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर हर दिन 500 ट्रैक्टर से किसान संसद तक मार्च निकालेंगे।

सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को हुई बैठक में किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई है। हरियाणा के संगठनों की ओर से गुरनाम सिंह चढूनी ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच का प्रस्ताव रखा, लेकिन बैठक में इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक चली बैठक में किसान नेताओं ने आंदोलन को आक्रामक करने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासन के साथ चलाने पर सहमति कायम करते रहे

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री