न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमार विश्वास का बड़ा आरोप - केजरीवाल अलगाववादियों के समर्थक, मुझसे कहा था पंजाब का CM या खालिस्तान का PM बनूंगा

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले पंजाब में राजनीति चरम पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थक होने के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 2:44:23

कुमार विश्वास का बड़ा आरोप - केजरीवाल अलगाववादियों के समर्थक, मुझसे कहा था पंजाब का CM या खालिस्तान का PM बनूंगा

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले पंजाब में राजनीति चरम पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थक होने के आरोप लगाए हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। विश्वास ने कहा, 'एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।'

साथ ही आप के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें CM बनने का फॉर्मूला’ भी बताया था। एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'एक दिन उन्होंने मुझे कहा कि वे या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या स्वतंत्र सूबे (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।' कुमार विश्वास ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं है वह एक भावना है। मैंने पहले उनसे कहा था कि अलगाववादी और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए लोगों का साथ न लें। तो केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।' कुमार विश्‍वास ने कहा, 'मैंने उसको कहा कि ये जो अलगाववादी संगठन हैं, खालिस्‍तानी मूवमेंट से जुड़े लोग हैं, इनका साथ मत ले, पिछले चुनाव में और उसने कहा था कि नहीं नहीं हो जाएगा, चिंता मत कर।'

राहुल गांधी ने भी केजरीवाल पर लगाए थे आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केजरीवाल पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। राहुल ने मंगलवार को बरनाला में एक रैली के दौरान आप सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जो भी होगा, कांग्रेस का नेता आतंकवादी के घर पर कभी दिखाई नहीं देगा। झाड़ू के सबसे बड़ा नेता को आतंकी के घर पर देखा जा सकता है। यह सत्य है।’ खास बात है कि झाड़ू आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल की इस टिप्पणी को केजरीवाल से जोड़कर देखा गया, जो 2017 चुनाव के दौरान पंजाब के मोगा में पूर्व खालिस्तानी आतंकी के घर पर रात रुके थे।

उल्लेखनीय है कि 2012 में भष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए अन्ना आंदोलन के दौरान कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल करीब आए थे। अन्ना आंदोलन के खत्म होने के बाद जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। पार्टी के गठन के बाद केजरीवाल और कुमार विश्वास की दोस्ती परवान चढ़ी। हालांकि दिल्ली की सत्ता में आप की सरकार बनने के बाद कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के रिश्ते खराब होने लगे। इतना ही नहीं कुछ वक्त बाद ही कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से दूरी बना ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें