न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के भविष्य और भलाई के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता, नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

सिद्धू ने कांग्रेस में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 4:41:54

पंजाब के भविष्य और भलाई के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता, नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

पंजाब की राजनीति में पिछले कई महीनों से चल रही उठापठक थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब दो माह पहले ही 23 जुलाई को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी को 20 सितंबर को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बीच सिद्धू का यद कदम बेहद चौंकाने वाला बताया जा रहा है। हालाकि, सिद्धू ने कांग्रेस में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।

सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए अपने इस्तीफे में लिखा, 'एक आदमी के चरित्र का पतन समझौते से शुरू होता है। मैं पंजाब के भविष्य और भलाई के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता। ऐसे में, मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।'

इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने आपसे कहा था। वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के के लिए सही नहीं है।'

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने से पहले सिद्धू ने 2019 में अपने स्थानीय निकाय विभाग से हटाए जाने के बाद राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में आये थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल