न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab Elections: अरविंद केजरीवाल का चुनावी वादा, सरकार बनी तो हर महिला को देंगे 1000 रुपए महीना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 7:47:40

Punjab Elections: अरविंद केजरीवाल का चुनावी वादा, सरकार बनी तो हर महिला को देंगे 1000 रुपए महीना

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम होगा। मोगा में केजरीवाल ने कहा, 'अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, ₹1,000 प्रति माह देंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर किसी परिवार में तीन महिला सदस्य हैं, तो प्रत्येक को ₹1,000 मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।' केजरीवाल अपने ‘मिशन पंजाब’ की शुरुआत करने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि आजकल पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है, मैं पंजाब में आकर जो भी वादा करके जाता हूं वो दो दिन बाद वो ही बोल देता है। लेकिन करता नहीं है क्योंकि नकली है।'

पार्टी मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि सोमवार से केजरीवाल ‘मिशन पंजाब’ का शुभारंभ करने पंजाब पहुंचेंगे, जहां वह अगले एक महीने में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य और उसके लोगों के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। मंगलवार को केजरीवाल अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के बाद पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप