न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई यात्रा करने वालों को होगी परेशानी, बंद रहेगा 16 से 30 अक्टूबर तक पुणे एयरपोर्ट

इस बीच पुणे से हवाई यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि रनवे पर रिपेयर का काम चलने की वजह से 16 से 30 अक्टूबर तक पुणे एयरपोर्ट बंद रहने वाला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 8:26:08

हवाई यात्रा करने वालों को होगी परेशानी, बंद रहेगा 16 से 30 अक्टूबर तक पुणे एयरपोर्ट

आज के समय में सफ़र के लिए सबसे ज्यादा हवाई यात्रा पसंद की जाती हैं ताकि कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकें। लेकिन इस बीच पुणे से हवाई यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि रनवे पर रिपेयर का काम चलने की वजह से 16 से 30 अक्टूबर तक पुणे एयरपोर्ट बंद रहने वाला हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान यहां से कोई फ्लाइट न उड़ान भरेगी और ना ही कोई फ्लाइट लैंड करेगी। इस समय पुणे हवाई अड्डे से हर रोज 58 से 60 उड़ान का संचालन हो रहा है। इस एयरपोर्ट से 10 से 12 हजार यात्री हर रोज यात्रा कर रहे हैं।

पुणे एयरपोर्ट के निदेशक संतोष डोके ने बताया कि इस निर्णय की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से संबंधित निकायों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुणे के लोहागांव हवाई अड्डा और हवाई पट्टी एयरफोर्स के अंडर आता है। हवाई अड्डे के रनवे का मेंटेनेंस कराया जाना है। एयरपोर्ट पर रनवे के मेंटेनेंस का कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उनके मुताबिक रनवे का मेंटेनेंस करीब दस साल बाद होता है जिसे सरफेसिंग वर्क के नाम से जाना जाता है। पूरे ढाई किलोमीटर लंबे रनवे की सबसे ऊपरी परत इन पंद्रह दिनों में रिले की जाएगी।

हवाई अड्डे पर आंतरिक कामकाज के कारण सितंबर 2020 से रात की उड़ाने और लैंडिंग बंद हैं। यहां पहले से मरम्मत का काम रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक किया जा रहा है। इसलिए लगभग एक साल से यहां नाइट फ्लाइट्स बंद हैं। जानकारी के मुताबिक, 16 से 30 अक्टूबर के बीच बुक करवा चुके लोगों को बुकिंग कैंसिल करवाने के लिए कह दिया गया है। रनवे के मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद एयरपोर्ट को फिर से चालू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज