न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 6 घायल

पुणे के वाघोली स्थित केसनंद फाटा इलाके में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कुचल दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 12:12:41

पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 6 घायल

पुणे के वाघोली स्थित केसनंद फाटा इलाके में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में एक 1 साल का बच्चा और एक 2 साल का बच्चा है। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, करीब 12 मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे, जब डंपर ने तेज रफ्तार में आते हुए उन्हें कुचल दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, डंपर की गति बहुत तेज थी और वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद घायल मजदूरों ने चिल्लाकर मदद मांगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पहले आईनॉक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था, बाद में उन्हें ससून अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 22 वर्षीय विशाल विनोद, 21 वर्षीय जानकी दिनेश पवार, और 2 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल घायलों में 18 वर्षीय रिनिशा विनोद पवार, 9 वर्षीय रोशन शशदु भोसले, 27 वर्षीय नागेश निवृत्ति पवार, 18 वर्षीय दर्शन संजय वैराल और 47 वर्षीय अलीशा विनोद पवार का इलाज चल रहा है। ये सभी मजदूर अमरावती जिले के निवासी थे और पुणे में काम करने आए थे। हादसे के बाद डंपर चालक गजानन शंकर तोत्रे (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है और चालक नशे की हालत में था। डंपर चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज