न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों को पिस्तौल से धमकाती दिखीं पूजा खेडकर की मां हिरासत में

विवादित परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर, जो एक पुराने वीडियो में पिस्तौल से किसानों को धमकाती नजर आईं थीं और फरार थीं, को पुणे ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 11:53:47

किसानों को पिस्तौल से धमकाती दिखीं पूजा खेडकर की मां हिरासत में

पुणे। विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी गिरफ्तारी उनके एक पुराने वीडियो के सिलसिले में हुई है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पिस्तौल से किसानों को धमकाते हुए देखा गया था। मनोरमा खेडकर को भागने के बाद रायगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एक नई प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज की गई है।

पूजा खेडकर के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर पिछले कुछ दिनों से फरार हैं, क्योंकि पुलिस ने उनके खिलाफ एक वीडियो के लिए एफआईआर दर्ज की है, जिसमें कथित तौर पर मनोरमा को पुणे जिले के मुलशी तहसील में एक भूमि विवाद के बाद बंदूक से कुछ व्यक्तियों को धमकाते हुए दिखाया गया है। पुणे ग्रामीण में पौड पुलिस ने खेडकर दंपति और पांच अन्य लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति को हटाना या छिपाना) शामिल है।

मुलशी क्षेत्र में यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में पूजा की मां मनोरमा डी. खेडकर को पिस्तौल दिखाकर एक किसान को धमकाते देखा जा सकता है।

पुरुष बाउंसरों और महिला सुरक्षाकर्मियों की एक पेशेवर टीम के साथ मनोरमा खेडकर ने किसानों के साथ तीखी बहस की और इस दौरान उन पर पिस्तौल भी तान दी।

बाद में इलाके के पीड़ित किसानों ने दावा किया कि वे इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है।

उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड के अनुसार, खेडकर परिवार के पास पुणे में 25 एकड़ से अधिक जमीन है। उन्होंने पड़ोसी किसानों को अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर करके वहां अपनी जमीन बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर ने इस कोशिश का विरोध किया।

उल्लेखनीय है कि पूजा खेडकर हाल ही में सुर्खियों में आई थीं, जब उन पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था, साथ ही पुणे कलेक्टर कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उनके आचरण का भी आरोप लगा था। उनके चयन को लेकर उठे विवाद ने खेडकर परिवार को सुर्खियों में ला दिया।

इसके बाद उन्हें पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, मंगलवार को सरकार ने विवादास्पद आईएएस अधिकारी के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और उन्हें "आवश्यक कार्रवाई" के लिए उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में वापस बुलाया गया।

महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अकादमी ने उनके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है और उन्हें तुरंत वापस बुला लिया है।

कुछ दिन पहले पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां को एक नोटिस जारी कर अगले 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा था। दरअसल, मनोरमा खेडकर का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा किसानों से बात करते हुए पिस्तौल लहराते हुए दिख रही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। किसानों से बात करते समय पूजा खेडकर के हाथ में पिस्तौल दिख रहा था। इस दौरान पूजा की मां के साथ कुछ बॉडीगार्ड्स भी थे।

वहीं, ये भी जानकारी सामने आई है कि पूजा खेडकर के पिता पर भी पहले भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उन्हें दो बार निलंबित किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप खेडकर को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से दो बार निलंबित किया गया था। दिलीप खेडकर को पहली बार 2018 में निलंबित किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम और महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, साथ ही महाराष्ट्र जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) नियमों के तहत फिर से निलंबन का सामना करना पड़ा। रिश्वतखोरी और कई आरोपों में विभागीय जांच के परिणामस्वरूप निलंबन हुआ था।

आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुंभार की ओर से चलाए गए अभियान के बाद खेडकर परिवार में दिलीप के. खेडकर, मनोरमा डी. खेडकर और उनकी बेटी पूजा डी. खेडकर की संपत्ति को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। केंद्र और राज्य ने पहले ही पूजा डी. खेडकर के खिलाफ आईएएस (पीओ) के रूप में उनके विभिन्न कथित कार्यों, उनके ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, मेडिकल रिकॉर्ड, ट्रैफिक पुलिस डेटा आदि से संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?