न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ISI एजेंट्स को दिलाए सिम कार्ड, पहुंचाए पैसे; कैसे UP के रामपुर से PAK के लिए जासूसी कर रहा था शहजाद

UP के शहजाद को ATS ने पाक के लिए जासूसी, सिम कार्ड मुहैया कराने और लोगों को ISI से जोड़ने के आरोप में मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 2:06:37

ISI एजेंट्स को दिलाए सिम कार्ड, पहुंचाए पैसे; कैसे UP के रामपुर से PAK के लिए जासूसी कर रहा था शहजाद

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच, यूपी के मुरादाबाद से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है—यहां से शहजाद नामक युवक को भी पकड़ा गया है, जिस पर सीमा पार तस्करी और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप हैं। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शहजाद को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, वह पहले भी कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। उस पर आरोप है कि उसने भारत में रह रहे ISI हैंडलर्स को सिम कार्ड दिलवाने में मदद की और आर्थिक सहयोग भी पहुंचाया।

एसटीएफ के मुताबिक, शहजाद ने रामपुर जिले से कई व्यक्तियों को पाकिस्तान भेजने में मदद की, और इन व्यक्तियों ने ISI के लिए काम किया। आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र अब्दुल वहाब के रूप में हुई है, जो टांडा थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर मोहल्ले का निवासी है। उसे मुरादाबाद से पकड़ा गया, जहां वह कुछ समय से छिपकर गतिविधियां चला रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शहजाद की ISI एजेंट्स से मुलाकात पाकिस्तान में हुई थी। वह भारत और पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले और अन्य सामानों की अवैध तस्करी में भी शामिल रहा है।

यूपी के कई लोगों को ISI से जोड़ा, पाकिस्तान की यात्राएं करवाईं

तस्करी की आड़ में शहजाद ने ISI के लिए जासूसी करना शुरू कर दिया। उसने भारत की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को दी। इसके अलावा, उसने भारत में सक्रिय ISI एजेंट्स तक पैसे भी पहुंचाए। शहजाद के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट्स से करीबी संबंध थे और वह लगातार उनके संपर्क में रहा। आरोप है कि उसने रामपुर और यूपी के अन्य जिलों से भी कई लोगों को तस्करी की आड़ में पाकिस्तान भेजा, जहां वे ISI के लिए काम करने लगे। वीज़ा और अन्य दस्तावेजों की व्यवस्था पाकिस्तानी एजेंट्स के माध्यम से करवाई जाती थी।

भारतीय सिम कार्ड ISI एजेंट्स तक पहुंचाए

रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा ने पुष्टि की है कि शहजाद ने पाकिस्तानी एजेंट्स को भारतीय सिम कार्ड भी उपलब्ध करवाए थे, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ जासूसी कार्यों में किया गया। ATS ने मुरादाबाद से शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जो रामपुर के टांडा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद ATS द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप