न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: हादसे का शिकार हुई निजी बस, एक्सप्रेस-वे से गिरी नीचे, 3 की मौत, 18 घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj Bus Accident) में रविवार रात 11 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 यात्री घायल हैं। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jan 2023 9:32:17

यूपी: हादसे का शिकार हुई निजी बस, एक्सप्रेस-वे से गिरी नीचे, 3 की मौत, 18 घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj Bus Accident) में रविवार रात 11 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 यात्री घायल हैं। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव किया। यह हादसा धुंध और कोहरे की वजह से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ की तरफ एक प्राइवेट स्लीपर बस जा रही थी। इस बीच ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गाँव के पास बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीच गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरतफरी मच गई। थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों का उपचार जारी है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनपद कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'

16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज

'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'

पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड

डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश

पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण

कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ

MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार

‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म

आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े

ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील

5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां