न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत, नशे का आदी था मृतक

हरियाणा के जींद में जिला कारागार में सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक पांच दिन पहले जेल में पहुंचा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 11:53:42

जींद जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत, नशे का आदी था मृतक

हरियाणा के जींद में जिला कारागार में सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक पांच दिन पहले जेल में पहुंचा था। न्यू इस्माइलपुर कालोनी निवासी सोनू (28) के खिलाफ रेलवे पुलिस थाना में वर्ष 2017 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसे रेलवे पुलिस ने गत 17 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

सोमवार दोपहर बाद सोनू को जेल कर्मियों द्वारा सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

सहायक जेल उपाधीक्षक धर्मचंद ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और उसको चलने-फिरने में भी दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि बाथरूम में गिरने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बंदी बीमार भी था और उसका इलाज करवाया जा रहा था।

मृतक के पिता गिरधारी ने बताया कि उसका बेटा पहले ट्रक चलाता था लेकिन वह नशे का आदी नहीं था। चार साल पुराने चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरधारी ने बेटे की मौत पर संदेह जताया और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जेल प्रशासन की बातों तथा चिकित्सक की बातों में भिन्नता है। उन्हें बेटे के बीमार होने की बात कह कर सामान्य अस्पताल बुलाया गया था।

(भाषा)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट