न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट के बाद PM मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन, नव-मध्यम वर्ग, गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है Budget 2024

उन्होंने कहा, इस बजट से युवाओं को असीमित अवसर मिलेंगे। इस बजट से शिक्षा और कौशल को नया आयाम मिलेगा और यह नए मध्यम वर्ग को ताकत देगा। यह बजट महिलाओं, छोटे व्यवसायों और एमएसएमई की मदद करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 3:26:42

बजट के बाद PM मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन, नव-मध्यम वर्ग, गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है Budget 2024

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार सातवां बजट पेश करने के कुछ घंटों बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बजट 2024 नव-मध्यम वर्ग, गरीबों, गांवों और किसानों को सशक्त बनाता है।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बजट युवाओं के लिए असीमित अवसर लेकर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह बजट नए मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के लिए है।"

उन्होंने कहा, "इस बजट से युवाओं को असीमित अवसर मिलेंगे। इस बजट से शिक्षा और कौशल को नया आयाम मिलेगा और यह नए मध्यम वर्ग को ताकत देगा। यह बजट महिलाओं, छोटे व्यवसायों और एमएसएमई की मदद करेगा।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' के तहत सरकार कार्यबल में नए प्रवेश करने वालों को पहला वेतन देगी। इस बजट में सरकार ने ‘रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की है, जिससे रोजगार के अनेक अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस योजना के तहत सरकार कार्यबल में नए शामिल होने वाले लोगों को पहला वेतन देगी। अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत गांवों के युवा देश की शीर्ष कंपनियों में काम कर सकेंगे। रोजगार और स्वरोजगार के भी काफी सारे अवसर बने हैं। यह हमारी सरकार की पहचान रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि दुनिया ने पीएलआई स्कीम की कामयाबी देखी है। इसमें सरकार ने इंटेंसिव स्कीम का ऐलान किया है। इससे देश में करोड़ो रोजगार बनेंगे। इसमें पहली नौकरी पाने वाले युवा को पहली तन्ख्वाह हमारी सरकार देगी। इससे गांव के गरीब के मेरे नौजवान बेटे-बेटी देश की टॉप कंपनी में काम करेगी।

प्रधानमंत्री के अनुसार, ‘हमें हर शहर, हर गांव, हर घर इंटरप्रेन्योर बनाने हैं। हमारी सरकार ने बिना गारंटी मुद्रा लोन की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख रुपये कर दिया है। इससे पिछड़े, दलित और आदिवासी लोगों को काफी फायदा मिलेगा। हम मिलकर देश को इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे। देश का एमएसएमई सेक्टर देश का केंद्र बना है। छोटे उद्योगों की बड़ी ताकत हमारा जरूरी कदम है। इस बजट में उनके लिए ईज ऑफ क्रेडिट बढ़ाने का इंतजाम किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज रक्षा निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इस बजट में रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इस बजट में पर्यटन क्षेत्र पर भी ध्यान दिया गया है। टैक्स में कटौती का भी फैसला लिया गया है और टीडीएस नियमों को भी आसान बनाया गया है। हम हाईवे और बिजली प्रोजेक्ट्स के निर्माण के जरिये पूर्वी क्षेत्र में विकास को ग ति दे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत में टूरिज्म के क्षेत्र में नई संभावनाएं बनी हैं। इस बजट में टूरिज्म क्षेत्र पर भी काफी फोकस किया गया है। एनडीए सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि मिडिल और गरीब वर्ग को टैक्स से राहत मिलती है। स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट बढ़ाने से टैक्सपेयर्स को ज्यादा सेविंग होने वाली है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 का बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है।

लोकसभा में बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास मजबूत किया है और इसे तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना है। सीतारमण ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि लगातार बढ़ रही है, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था अभी भी नीतिगत अनिश्चितता की चपेट में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका