न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का अयोध्या दौरा, रोड शो, किया पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, दिखाई 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 2:15:58

PM मोदी का अयोध्या दौरा, रोड शो, किया पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, दिखाई 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने अयोध्या में रोड शो किया।रोड शो के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों का अभिवादन किया,लोगों ने पीएम का फूलों से स्वागत किया।

पीएम मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम राष्ट्र को समर्पित करेंगे

इस दौरान वह 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खुलेगा। पीएम मोदी देश के अलग अलग स्टेशनों से संचालित होने वाली छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली, अमृतसर-नई दिल्ली, कोयम्बटूर-बेंगलुरु, मंगलूरु-मडगांव, जालना-मुंबई एवं अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल के बीच छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही अयोध्या-दरभंगा एवं मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

लोकार्पित होने वाली अन्य प्रमुख परियोजनाएं हैं

अमेठी के त्रिसुंडी रिफाइनरी की 11 टीएमटीपीए से 60 टीएमटीपीए तक क्षमता उच्चीकरण; जाजमऊ टेलरी कलस्टर के लिए 20 एमएलडी सीईटीपी की स्थापना; कानपुर के पनखा में 30 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विकास, जाजमऊ जोन में 130 एमएलडी एसटीपी का पुनर्विकास तथा सीवेज ट्रीटमेंट अवस्थापना सुविधाओं का पुनर्विकास; एनएच-330 ए का जगदीशपुर-फैजाबाद खंड; एनएच-730 के खुटार-लखीमपुर खंड के किमी 82 से किमी 140 तक का सुदृढीकरण एवं उच्चीकरण; एनएच- 233 के गोसाई का ताज़ार बाईपास (किमी 240.340) से वाराणसी (किमी 299.350) तक फोर लेन; जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत चार खंडों का दोहरीकरण; मल्हौर-डालीगंज रेलखंड का विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण; राम पथ (सहादतगंज से नया घाट तक); भक्ति पथ (अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम जन्मभूमि तक); धर्म पथ (एनएच-27 से नया घाट पुराने पुल तक) राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय; एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार श्रीराम जन्मभूमि तक चार लेन सड़क; महर्षि अरुंधति पार्किंग एवं व्यावसायिक संकुल (पूर्वी एवं पश्चिमी); सहादतगंज- नया मार्ग घाट-श्री राम जन्मभूमि तक सड़क; कलेक्ट्रेट में लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन बहुमंजिला पार्किंग; सोहावल क्षेत्र के ग्रामसभा-पिखरौली में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट; अमानीगंज में वाहन पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्लेक्स; बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु; अयोध्या-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-330 से एयरपोर्ट तक 4 लेन सड़क।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं हैं

एनएच-27 के लखनऊ-अयोध्या खंड में किमी 8.000 से किमी 121.600 तक का ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण; एनएच-27 पर अयोध्या बाईपास के किमी 121.600 से किसी 144.020 तक ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण; ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना; वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना; नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन सीपेट केंद्र गुप्तार घाट एवं राजघाट के मध्य नए पक्के घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों का पुनरुद्धार राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा; राम की पौड़ी से रामघाट तक, राजघाट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार; चार ऐतिहासिक घाटों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल