Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मंत्रियों को PM मोदी के निर्देश, आस्था दिखाएँ, लेकिन एग्रेशन नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों को खासकर सचेत किया। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ-साफ कहा कि आस्था दिखाएं, लेकिन एग्रेशन नहीं। रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को किसी भी तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 4:22:13

मंत्रियों को PM मोदी के निर्देश, आस्था दिखाएँ, लेकिन एग्रेशन नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को कई सख्त निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों को खासकर सचेत किया। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ-साफ कहा कि आस्था दिखाएं, लेकिन एग्रेशन नहीं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को किसी भी तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सरकार की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वो अपने-अपने क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसका ख्याल रखें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने-अपने इलाके के लोगों को 22 जनवरी के बाद ही रामलला के दर्शन करवाने लेकर जाएं। दरअसल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसमें देश के चुने हुए लोगों को न्योता दिया गया है। इसके बाद भी ऐसी संभावना है कि भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं, जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को ऐसे निर्देश दिए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसे गया बुलावा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में 125 संत परंपराओं के संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 13 अखाड़ों तथा 6 सनातन दर्शन के धर्माचार्य भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। देश के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे- खेल, मनोरंजन, विज्ञान, न्याय और अन्य क्षेत्रों से ढ़ाई हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। चंपत राय के मुताबिक 50 देशों से करीब 100 मेहमान भी अयोध्या पहुंचेंगे।
देश ही नहीं विदेश में भी होगा लाइव प्रसारण

देश के सभी राज्यों के अलावा, राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विदेशों में विभिन्न भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-विदेश के सभी रामभक्तों को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका