न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में शामिल होंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

चार राज्यों में से तीन (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में आगे है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 1:06:24

भाजपा पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में शामिल होंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित

नई दिल्ली। चार राज्यों में से तीन (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में आगे है। भाजपा के कार्यकर्त्ता इस मौके पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। सुबह से वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर भोपाल तक जमकर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया लेकिन रुझानों का ट्रेंड पार्टी के लिए उल्टा पड़ा। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड बढ़त के बाद अब पार्टी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को हुआ, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ।

अभी तक जो रुझान सामने आए हैं उसमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा 44 सीटों पर आगे हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा 156 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं राजस्थान में शुरुआत में काटें की टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन बाद में भाजपा ने यहां वापसी की और अभी पार्टी 105 और कांग्रेस यहां 72 सीटों पर आगे है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। फ़िलहाल यहां कांग्रेस 70 और बीआरएस 37 सीटों पर आगे है।

पार्टी मुख्यालय में पहुँचेंगे नरेन्द्र मोदी

विधान सभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चुनावी नतीजे पार्टी के पक्ष में आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता को भी धन्यवाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6:30 बजे के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता को संबोधित भी कर सकते हैं।

चारों राज्यों की मतगणना अभी जारी है। मतगणना के रुझानों के अनुसार, भाजपा मध्य प्रदेश में एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

वहीं चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की काउंटिंग के अनुसार भाजपा राजस्थान की 199 सीटों में से 100 पर आगे चल रही है। पार्टी ने राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के 37 सीटों की तुलना में भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स