न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, वैक्सीनेशन और कोविड चुनौतियों पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनके ऑफिस की तरफ से आज सुबह अचानक ही ये जानकारी दी गई है। मोदी चार महीने बाद देश को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 8:58:29

आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, वैक्सीनेशन और कोविड चुनौतियों पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनके ऑफिस की तरफ से आज सुबह अचानक ही ये जानकारी दी गई है। मोदी चार महीने बाद देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश कोविड रोधी टीकाकरण में गुरुवार को अहम पड़ाव पार कर गया। बता दें देश ने 100 करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड गुरुवार को बना लिया था। माना जा रहा है कि वे कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार होने को लेकर बात कर सकते हैं। इसके अलावा मोदी कोरोना महामारी से लड़ाई की बात भी कर सकते हैं।

इसके अलावा मोदी कोरोना महामारी से लड़ाई की बात भी कर सकते हैं। मोदी के संबोधन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि हाल ही में कश्मीर में आतंकवाद का मुद्दा भी गर्म है। तो त्योहारी सीजन भी चल रहा है।

पीएम मोदी ने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय करार दिया और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया जहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा टीका लगवाने पहुंचे लाभार्थियों से बात की।

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि 21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत ‘‘सुरक्षा कवच’’ है। यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है।

मोदी ने ट्वीट किया कि भारत ने इतिहास रच दिया। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के साक्षी बन रहे हैं। टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी