Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजगार मेले में PM मोदी ने बांटे 51,000 युवाओं को जॉइनिंग लेटर, नया भारत कमाल कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया। ये युवा पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 3:08:05

रोजगार मेले में PM मोदी ने बांटे 51,000 युवाओं को जॉइनिंग लेटर, नया भारत कमाल कर रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया। ये युवा पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं। इस मौके पर PM ने कहा कि पिछले नौ साल में इनोवेटिव तरीके से बड़े बदलाव हुए हैं। तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से भ्रष्टाचार घटा है और सुविधाएं बढ़ी हैं।

ये रोजगार मेला देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। PM मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से उन्होंने 45 जगहों पर मौजूद युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जॉइनिंग लेटर सौंपा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि संसद के नए भवन में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लड़कियों के लिए भविष्य के नए दरवाजे खोलना उनकी सरकार की नीति है। पीएम मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए शासन में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग पर भी जोर दिया।

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं में प्रौद्योगिकी के उपयोग से भ्रष्टाचार और जटिलताओं पर अंकुश लगा है तथा विश्वसनीयता और आराम में इजाफा हुआ है। प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिल रहीं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), ट्रेन टिकट की बुकिंग और डिजिटल लॉकर सहित अन्य सुविधाओं का हवाला देते हुए उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को ‘नागरिक-प्रथम’ की भावना से काम करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से शासन में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग अधिक से अधिक करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार निरंतर निगरानी, मिशन मोड कार्यान्वयन और सरकारी योजनाओं में जन भागीदारी के आधार पर एक नई मानसिकता के साथ काम कर रही है और इसका उद्देश्य योजनाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन है। यह देश के लिए ऐतिहासिक फैसलों और उपलब्धियों का समय है और हाल में संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक से देश की 50 प्रतिशत आबादी को काफी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 30 साल से लंबित यह मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा दोनों में रिकॉर्ड मतों से पारित हो गया है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है उनमें कई तो ऐसे भी होंगे जिनका जन्म भी नहीं हुआ होगा जब इस विधेयक को पहली बार संसद में पेश किया गया था। नए भारत का सपना बड़ा है और अंतरिक्ष से लेकर खेलों तक लड़कियों की मौजूदगी बढ़ रही है। उन्हें अब सशस्त्र बलों में शामिल किया जा रहा है।
पीएम की स्पीच की प्रमुख बातें...

नई संसद में देश का नया भविष्य शुरू हुआ:

कई महिलाओं को भी आज अपॉइंटमेंट लेटर मिला है। भारत की बेटियां अंतरिक्ष से खेलों तक अनेक कीर्तिमान बना रही हैं। कुछ दिन पहले ही देश की आधी से ज्यादा आबादी को नारी शक्ति वंदन एक्ट के जरिए बड़ी ताकत मिली है। 30 साल से पेंडिंग इस बिल को नई संसद के पहले सत्र में ही दोनों सदनों से पारित कराया गया। एक तरीके से नई संसद में देश का नया भविष्य शुरू हुआ है।

नई जेनरेशन अपने काम में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाए

देश ने तय किया है कि 2047 तक विकसित बनना है। अगले कुछ साल में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाले हैं। आप वो जेनरेशन हैं जो तकनीक के साथ बड़ी हुई है। आपको अपने काम में उस तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

तकनीकी बदलावों से आसान हुए सरकारी काम

तकनीकी बदलावों ने सरकारी काम को आसान बनाया है। पहले लोग रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर कतारों में खड़े होते थे। तकनीक ने इस समस्या को हल कर दिया है। आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर्स और ई-केवाईसी ने डॉक्युमेंट्स को स्टोर करना आसान बना दिया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर में जो इन्वेस्टमेंट आज हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ

तकनीक के विस्तार से भ्रष्टाचार कम हुआ है और भरोसा बढ़ा है। आज देश की GDP मुश्किलों में भी तेजी से बढ़ रही है। हमारे उत्पादन और एक्सपोर्ट में जोरदार इजाफा हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में देश जो इन्वेस्टमेंट कर रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

युवाओं के नौकरी जॉइन करने से नीतियां लागू करने की गति बढ़ेगी

पिछले नौ साल में हमारी योजनाओं ने बड़े लक्ष्यों की राह खोली है। इस दौरान सरकार ने मिशन मोड में नीतियां लागू की हैं। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी नौकरियां जॉइन करते हैं, तो नीतियां लागू करने की गति और पैमाना भी बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका