न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलासपुर से चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी, 6 दिन, 4 राज्य और 8 चुनावी रैलियाँ

2024 के लोकसभा संग्राम से पहले इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 1:46:10

बिलासपुर से चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी, 6 दिन, 4 राज्य और 8 चुनावी रैलियाँ

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा संग्राम से पहले इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ राजनीतिक दृष्टि से भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। दोनों ही पार्टियाँ अपनी पूरी तैयारी के साथ रणनीति में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले छह दिनों में 4 राज्यों में तूफानी चुनाव प्रचार अभियान पर निकलने वाले हैं। पीएम मोदी चार चुनावी राज्यों में आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से 6 दिन के लिए, 4 चुनावी राज्यों के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रैली करेंगे। इसके साथ ही वह परिवर्तन महासंकल्प रैली को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। पिछले तीन महीने में यह प्रधानमंत्री की छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्रा होगी। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर दो बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस, विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड के 1500 जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के तीन किलोमीटर के दायरे को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है और वहां ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैनात की गई हैं।

साव के मुताबिक, पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा जबकि दूसरी 15 सितंबर को जशपुर से निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों यात्राओं के दौरान 87 विधानसभा क्षेत्रों में तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। बिलासपुर में समापन से पहले इन यात्राओं में 83 स्वागत सभाएं, चार रोड शो और विभिन्न सार्वजनिक सभाएं हुईं। साव के अनुसार, यात्रा में नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्रा आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरी, तब इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लोग इसमें शामिल हुए।

2 अक्टूबर से शुरू होने वाले अपने दौरे में पीएम कुल 4 राज्यों का दौरा करेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पीएम मोदी का दौरा होगा। इसके अलावा 5 अक्टूबर को भी पीएम राजस्थान और एमपी में रहेंगे।

कई करोड़ रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी इन चुनावी दौरों के दौरान चार राज्यों और ग्वालियर, जबलपुर, जगदलपुर और जोधपुर में कई करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में दो-दो चुनावी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की ‘परिवर्तन शखानंद रैली’ के लिए आज शनिवार को बिलासपुर जाएंगे।

पीएम मोदी का एमपी का 34वां दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में 33 बार मध्य प्रदेश जा चुके हैं। पीएम मोदी का अब 34वां दौरा है। सितंबर के महीने में ही प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के 7 दौरे कर चुके है।

जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शेड्यूल

—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखने और जनता को समर्पित करने के लिए तेलंगाना के महबूबनगर में होंगे।

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। सबसे पहले 10 बजकर 45 मिनट पर राजस्थान के चित्तौरगढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 11 बजकर 45 मिनट पर चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित करेंगे।

—एमपी के ग्वालियर में 3 बजकर 30 मिनट पर पीएम विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

—3 अक्टूबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ दौरे में पीएम 11 बजे जगदलपुर में होंगे और 11 बजकर 45 मिनट पर उनकी रैली निकाली जाएगी।

—छत्तीसगढ़ दौरे के बाद पीएम तेलंगाना जाएंगे, जहां 3 बजे निज़ामाबाद में विकास कार्यो की शुरुआत और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 3 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी की निजामाबाद में रैली निकाली जाएगी।

—5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री राजस्थान और एमपी का दौरा करेंगे, जहां उनका 11 बजे राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम होगा और 12 बजे रैली होगी। जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ है।

—अपने एमपी के दौरे पर पीएम 3 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर होंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मध्य प्रदेश की राजनीति में जबलपुर भी एक प्रमुख केंद्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी