न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री ने फिर दी गारंटी, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, ये मोदी की गारंटी है

इस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के कोने-कोने में आपके लिए अवसर मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, 'भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर रहेगा और ये 'मोदी' की गारंटी है।'

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 2:11:10

प्रधानमंत्री ने फिर दी गारंटी, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, ये मोदी की गारंटी है

नई दिल्ली। गुजरात में आयोजित Vibrant Gujarat Global Summit 2024 में दुनिया के कई देश शामिल हुए। इसके साथ ही भारत के एक से बढ़कर एक बड़े कारोबारी ग्रुप्स और अरबपतियों ने इसमें शिरकत की और निवेश का ऐलान किया। इस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के कोने-कोने में आपके लिए अवसर मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, 'भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर रहेगा और ये 'मोदी' की गारंटी है।'

की UAE की तारीफ

वाइब्रेंट ग्लोबल गुजरात समित में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फूड पार्क पर भारत यूएई में करार हुआ है, इसके अलावा भी कई अरब डॉलर के नए निवेश समझौतों पर भी सहमति बनी है। भारत और यूएई के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और दोंनों देशों ने जिस तरह अपने रिश्तों को नई ऊंचाई दी है, उसका बड़ा श्रेय शेख मुहम्मद बिन जायद को जाता है।

भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। बीते 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि 10 साल पहले इंडियन इकोनॉमी 11वें नंबर पर थी, लेकिन अब 5वें पायदान पर पहुंच गई है। दुनिया की रेटिंग एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर भरोसा जताया है और इसके जल्द दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनने का अनुमान जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा होकर रहेगा और ये 'मोदी' की गारंटी है।

इन सेक्टर्स पर है भारत का फोकस

गेटवे टू द फ्यूचर की थीम पर आयोजित वाइब्रेंट ग्लोबल गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में विश्व के लिए नई किरण बनकर उभरा है। हमारा फोकस फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमी कंडक्टर्स जैसे अहम सेक्टर्स पर है। वैश्विक परिस्थितियां कैसी भी हों, लेकिन भारत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि स्ट्रक्चरल रिफॉर्म पर हमारा फोकस है, जिसने भारत को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभाया है। इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट के लिए भी देश में लगातार नए अवसर बन रहे हैं।

बीते 10 साल में क्या-क्या बदला?

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने सपने और इंडियन इकोनॉमी के तेज रफ्तार से आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए अपने बीते 10 साल के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने भारत के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने का काम किया है और ग्लोबल सप्लाई चेन की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। भारत का कैपेक्स 5 गुना ज्यादा हो गया है। आज हम दुनिया में तीसरे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गए हैं। 10 साल पहले देश में स्टार्टअप्स 100 से बढ़कर 1.15 लाख तक पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस अवधि में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मिडिल क्लास की एवरेज इनकम में लगातार इजाफा हुआ है। इसके अलावा देश का नेशनल हाईवे नेटवर्क 10 साल में दो गुना और मेट्रो ट्रेन नेटवर्क तीन गुना बढ़ा है।

आपका सपना, मेरा संकल्प

बीते 10 साल में ग्रोथ के डाटा को पेश करते हुए PM Modi ने कहा कि ये सभी आंकड़े भारत के भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने दुनियाभर के निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा से जुड़िये, हमारे साथ चलिए। भारत के कोने-कोने में निवेशकों के लिए नई संभावनाएं हैं, आप भारत में इन्वेस्टमेंट ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि यंग क्रिएटर और कंज्यूमर्स की नई जेनरेशन को खड़ा कर रहे हैं। ये आपके बिजनेस में वो बूम लाकर दिखा सकती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई होगी। आपके सपने मोदी का संकल्प हैं। जितने बड़े आपके सपने होंगे, मेरा संकल्प भी और बढ़ा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत