न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना सांसदों की उद्धव ठाकरे से अपील, बोले- द्रौपदी मुर्मू का करें समर्थन

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। 21 जुलाई को देश को नया महामहिम मिलेगा। राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा (विपक्ष के उम्मीदवार) या फिर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया जाए यह सवाल शिवसेना के सामने खड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 9:18:29

शिवसेना सांसदों की उद्धव ठाकरे से अपील, बोले- द्रौपदी मुर्मू का करें समर्थन

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। 21 जुलाई को देश को नया महामहिम मिलेगा। राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा (विपक्ष के उम्मीदवार) या फिर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया जाए यह सवाल शिवसेना के सामने खड़ा है। ऐसे में सोमवार को उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में ज्यादातर सांसदों ने उद्धव से अपील की है कि वे राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। इस मीटिंग में शिवसेना सांसद संजय राउत भी शामिल हुए थे। उन्होंने साफ तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही है। वे चाहते हैं कि इस राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना की तरफ से विपक्ष के साझा उम्मीदवार का समर्थन किया जाए।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के NDA गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं और ये बीतते वक्त के साथ बिगड़ते जा रहे हैं, ऐसे में उद्धव ठाकरे के साथी संजय राउत यशवंत सिन्हा को पार्टी का समर्थन देना चाहते हैं। लेकिन अभी आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे को लेना है। उद्धव ठाकरे मुर्मू के साथ जाने का मन बनाते हैं या विपक्ष का समर्थन कर आगे की राजनीतिक बिसात बिछाते है, इस पर सभी की नजर रहने वाली है।

वैसे बैठक में 19 में से सिर्फ 11 सांसदों के पहुंचने पर भी सवाल उठे। इस बीच केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने दावा किया कि शिवसेना के 12 सांसद शिंदे कैंप के संपर्क में हैं।

आपको बता दे, राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?