न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022: होली के रंग में सराबोर हुआ देश, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज रंगों का त्योहार है। देश-दुनिया में आज होली (Holi 2022) का त्‍योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार रात को होलिका दहन के बाद आज रंग खेले जाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देशवासियों को होली (Holi) की शुभकामनाएं दी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Mar 2022 9:39:43

Holi 2022: होली के रंग में सराबोर हुआ देश, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज रंगों का त्योहार है। देश-दुनिया में आज होली (Holi 2022) का त्‍योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार रात को होलिका दहन के बाद आज रंग खेले जाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देशवासियों को होली (Holi) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।’

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि रंगों का त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे व राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं।’राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।’

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, 'सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।'

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, 'होली के रंग आप सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए। इस कामना के साथ समस्त देशवासियों को रंगों के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, 'होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल