न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ ऑर्डर’ से सम्मानित किया

एथेंस पहुंचे PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 'टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर' पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ’ से भी सम्मानित किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 3:05:37

ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ ऑर्डर’ से सम्मानित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस में हैं। यहां राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो ने उन्हें सेरिमोनियल वेलकम दिया। मोदी ने कहा- चंद्रयान की सफलता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है। इससे सभी वैज्ञानिकों और मानवता को मदद मिलेगी।
इसके बाद भारत और ग्रीस के बीच डेलिगेशन लेवल डायलॉग शुरू हुआ। इसमें मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं।

इसके पहले एथेंस पहुंचे PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 'टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर' पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ’ से भी सम्मानित किया।

भारतीय समुदाय ने मोदी का स्वागत किया

भारतीय समुदाय ने मोदी को ग्रीस का पारंपरिक मुकुट भी पहनाया, जिसे हेड्रेस कहा जाता है। इससे पहले PM मोदी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक दिन के दौरे पर यूरोपीय देश ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री जॉर्ज जेरापेट्रिटिस ने उन्हें रिसीव किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीस काफी समय से भारत की ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाता रहा है। ऐसे में PM मोदी के दौरे पर ग्रीस को ब्रह्मोस मिसाइल मिलने पर डील हो सकती है।

PM मोदी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे

दोनों देशों के बीच ट्रेड, टेक्नोलॉजी से लेकर डिफेंस को-ऑपरेशन पर चर्चा की जाएगी। PM को सेरेमोनियल रेसेप्शन दिया जाएगा। वो ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। मोदी ग्रीस के PM की तरफ से आयोजित बिजनेस लंच में शामिल होंगे।

वो ग्रीस की मशहूर हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक PM मोदी के साथ 12 भारतीय बिजनेसमैन भी एथेंस पहुंचे हैं। इनकी मुलाकात ग्रीस के बिजनेसमैन से कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स