न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरेली: दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

बरेली में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ हुई निर्ममता का मामला सामने आया है। पीड़िता समरीन ने अपने पति यासीन और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 5:51:49

बरेली: दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

बरेली में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ हुई निर्ममता का मामला सामने आया है। पीड़िता समरीन ने अपने पति यासीन और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा न करने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इस हिंसा के चलते उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

शादी के बाद से शुरू हुआ दहेज का दबाव

शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली समरीन का निकाह 23 नवंबर 2022 को यासीन से हुआ था। शादी में उसके पिता ने 5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और घरेलू सामान दहेज में दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुरालजन मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। समरीन ने बताया कि जब उसकी मायके वालों ने बाइक देने से इनकार किया, तो उसके पति, देवर और जेठ ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मारपीट के बाद अस्पताल में हुआ गर्भपात

समरीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हाल ही में उसकी सास और जेठ ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

पीड़िता के पिता ने शीशगढ़ थाने में यासीन, उसकी मां, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल