न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का भव्य समापन आज, 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का आज, बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समापन हो रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 8:04:13

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का भव्य समापन आज, 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का आज, बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समापन हो रहा है। यह दिव्य आयोजन 13 जनवरी 2025 (पौष पूर्णिमा) से शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि इस ऐतिहासिक महाकुंभ में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक महाकुंभ

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित मानवता का 'महायज्ञ', आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुंभ-2025, प्रयागराज आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है। 45 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। यह विश्व इतिहास में अभूतपूर्व और अविस्मरणीय है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन को लेकर सभी श्रद्धालुओं, संतों और प्रशासनिक इकाइयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद से यह महासमागम दिव्य और भव्य बना, जिसने संपूर्ण विश्व को एकता और समरसता का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने सभी गणमान्य जनों, देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।"

प्रशासन और सहयोगियों को साधुवाद

सीएम योगी ने महाकुंभ के सफल आयोजन में योगदान देने वालों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "महाकुंभ के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, स्वच्छता कर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों और केंद्र तथा प्रदेश सरकार के सभी संबंधित विभागों का हृदय से साधुवाद।"

इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज के नागरिकों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा, "प्रयागराजवासियों के धैर्य और अतिथि सत्कार ने सभी को सम्मोहित किया। माँ गंगा और भगवान बेनी माधव आप सभी का कल्याण करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल