न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के पास हुआ बम विस्फोट 52 मरे, 130 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 52 लगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 5:01:29

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के पास हुआ बम विस्फोट 52 मरे, 130 घायल

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 52 लगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों से यह जानकारी सामने आई है। जियो समाचार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट मुस्तांग जिले में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है।

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट ‘आतंकवादी तत्वों’ द्वारा किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस में हिस्सा लेने आए निर्दोष लोगों पर हमला बहुत ही जघन्य कृत्य है।’ इस बीच, बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जान अचकजई ने एक्स पर पोस्ट किया कि मृतकों की संख्या बढ़ रही है। दुश्मन विदेशी सरपरस्ती में बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को नष्ट करना चाहता है। यह विस्फोट असहनीय है।’

कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल

मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया, ‘कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।’ विस्फोट में मारे गए लोगों में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) भी शामिल हैं।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में वारसाक रोड पर प्राइम अस्पताल कॉम्प्लेक्स के पास भीषण विस्फोट हुआ। इस मामले में अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है। बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में हाल ही में एक अन्य विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के नेता हाफिज हमदुल्ला सहित 11 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक विस्फोट में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (FC) के एक अधिकारी की मौत हो गई थी और 8 अन्य घायल हो गए थे।

वारसाक के पुलिस अधीक्षक (SP) मोहम्मद अरशद खान ने पुष्टि की कि सुबह करीब 10:30 बजे (स्थानीय समय) हमले में खैबर पख्तूनख्वा एफसी की मोहमंद राइफल्स रेजिमेंट के एक वाहन को निशाना बनाया गया। वाहन माचनी से पेशावर की ओर जा रहा था, जब विस्फोट हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (FC) का एक अधिकारी मारा गया और छह एफसी अधिकारी और दो लोग घायल भी हुए। वहीं, मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता उल मुनीम ने विस्फोट को बड़ा बताया है। अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स