न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्टर वार: आप ने भाजपा को बताया ‘गालीबाज दानव’, भाजपा बोली पूर्वांचल विरोधी हैं केजरीवाल

आज शुक्रवार को आप ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें उन्होंने भाजपा को गालीबाज दानव बताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पोस्टर के जवाब में भाजपा ने भी पलटवार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 12:35:52

पोस्टर वार: आप ने भाजपा को बताया ‘गालीबाज दानव’, भाजपा बोली पूर्वांचल विरोधी हैं केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच पिछले कुछ दिनों से पोस्टर वार जारी है। आज शुक्रवार को आप ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें उन्होंने भाजपा को गालीबाज दानव बताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पोस्टर के जवाब में भाजपा ने भी पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट पर अरविंद केजरीवाल की एक हंसती हुई तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने 'आप' को पूर्वांचल विरोधी बताया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को कैप्शन दिया, "भाजपा के गालीबाज दानवों से दिल्ली रहे सतर्क।" इस पोस्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर को ‘गालीबाज दानव’ नाम दिया गया है।

भाजपा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पूर्वांचल समाज का अपमान, शीशमहल के नवाब केजरीवाल की पहचान।" इतना ही नहीं, पोस्टर में लिखा गया है कि पूर्वांचलियों का दुश्मन, पूर्वांचलियों को फर्जी बताया, कोरोना में उन्हें भगाया। जब भी मिला मौका महाठग ने उनका मजाक उड़ाया।

इसके अलावा भाजपा ने अपने एक अन्य पोस्ट में आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "महाठग ने दिल्लीवासियों को लंदन का झूठा सपना दिखाकर ठग लिया। अब दिल्ली से आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी।"

इससे पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर होर्डिंग्स लगवाए थे, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल पूछा गया है। साथ ही उसे गाली-गलौज पार्टी भी बताया था।

आम आदमी पार्टी के इस होर्डिंग में एक तरफ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई, जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह छपा हुआ है। होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा है दिल्ली का सीएम कौन? इसके बाद अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ आम आदमी पार्टी का नाम लिखा है। जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह के साथ गाली-गलौज पार्टी लिखा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह होर्डिंग दिल्ली के वजीरपुर फेस-1 अशोक विहार में लगाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब