न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, मांझी बोले खेला होबे

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से सियासत में बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि खेला होबे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:13:39

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, मांझी बोले खेला होबे

पटना। बिहार में राजनीतिक सरगर्मी एकबार फिर से बढ़ गई है। जदयू के फिर से एनडीए में जाने के कयास पिछले करीब एक सप्ताह से बिहार की सियासत में लगाए जा रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की, जिसे लेकर चर्चा का बाजार और गर्म हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से सियासत में बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 'खेला होबे'। एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मंगलवार को प्रदेश में 'खेला होने' के संकेत देते हुए इशारों-इशारों में एक्स पर लिखा, "बंगला में कहतें हैं, 'खेला होबे', मगही में कहते हैं, 'खेला होकतो', भोजपुरी में कहते हैं, 'खेला होखी' बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं।"

इससे पहले भी मांझी सियासत में बदलाव के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने अपने विधायकों को 25 जनवरी तक पटना में रहने तक के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर नीतीश कुमार भी एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश करीब 40 मिनट तक राजभवन में रहे। राजद और जदयू के नेता इसे मात्र औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। लेकिन, सियासत में कई तरह के कयास लगाए जा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप