न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला अधिकारी की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व ड्राइवर ने की हत्या, बताया यह कारण, आरोपी गिरफ्तार

कनार्टक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 3:32:57

महिला अधिकारी की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व ड्राइवर ने की हत्या, बताया यह कारण, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु। कनार्टक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी लेडी ऑफिसर का पूर्व ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान किरन के रूप में हुई है, जो मृतका का पूर्व ड्राइवर है। कुछ दिन पहले ही डिपार्टमेंट ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था और दूसरे को नौकरी पर रख लिया। पुलिस ने आगे बताया कि महिला अधिकारी की हत्या के बाद से ही आरोपी का फोन बंद आ रहा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी का कहना है कि लेडी अफसर ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने उन्हें मार डाला।

आरोपी ड्राइवर की पहचान किरण के रूप में हुई है। लेडी अफसर ने उसे कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी दी थी। वह उनका ड्राइवर था। हालांकि बाद में विभाग ने उसे काम से निकाल दिया था। उसकी जगह पर दूसरे ड्राइवर को रख लिया गया था। इस बात से वह नाराज था।

दरअसल, लेडी अफसर 45 साल की थीं। उन्होंने हाल ही में अवैध खनन और रेत माफिया पर कार्रवाई की थी। इसके बाद रविवार सुबह दक्षिण बेंगलुरु में उनके घर पर उनकी हत्या कर दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा केएस का गला कटा हुआ शव रविवार सुबह करीब 8.30 बजे सुब्रमण्यपुरा पुलिस सीमा के डोड्डाकल्लासंद्रा में उनके घर पर मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लेडी अफसर की हत्या उनके कमरे के अंदर की गई है। अधिकारी का आगे कहना है “प्रतिमा की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उनका गला काट दिया गया। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। घर में किसी के जबरन घुसने का सबूत नहीं है। ना ही कोई कीमती सामान गायब हुआ है। इससे पता चलता है कि उनके जानने वाले ने ही उनकी हत्या की है।”

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राहुल कुमार शाहपुरवाड ने कहा, प्रतिमा पिछले चार सालों से शहर में काम कर रही है। वे शनिवार रात लगभग 8 बजे काम से घर लौटी। हमें शक है कि उनकी हत्या रात में की गई होगी। जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह से चीजें इकट्टठा कर ली हैं।

लेडी अफसर के परिवार में कौन-कौन है

जानकारी के अनुसार, लेडी अफसर प्रथिमा के परिवार में उनके पति सूर्यनारायण हैं। वे शिवमोग्गा के तीर्थहल्ली के पास रहते हैं। उनका एक 16 साल का बेटा है।

पुलिस के अनुसार, लेडी अफसर ने शनिवार रात अपने भाई को फोन किया था। जब सुबह भाई ने फोन किया तो प्रतिमा का फोन बंद था। इसके बाद वह प्रथिमा के घर पहुंचा देखा तो उनकी मौत हो गई थी। अधिकारी का कहना है कि ग्रिल का दरवाज़ा अंदर से बंद था लेकिन आरोपी ने गैप में हाथ डालकर ऐसा किया होगा।

काम का नहीं था दबाव

घटना स्थल का दौरा करने वाले बेंगलुरु शहरी के उपायुक्त दयानंद केए ने कहा कि प्रथिमा पर किसी भी तरह के काम का दबाव नहीं था। वह कार्यालय में आधिकारिक काम के लिए मुझसे मिली थीं। वह एक सक्रिय और सकारात्मक अधिकारी थीं। हमने एक महीने पहले समीक्षा बैठक की थी और उनसे अवैध खनन पर नियंत्रण करने को कहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती