न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने दिल्ली AIIMS में ली कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज, कहा - सभी नागरिक टीका जरूर लगवाएं

मैंने आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 8:39:07

पीएम मोदी ने दिल्ली AIIMS में ली कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज, कहा - सभी नागरिक टीका जरूर लगवाएं

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा बुधवार को 684 मरीजों की मौत भी हो गई और 59 हजार 129 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.29 लाख से अधिक हो गया है। इनमें 1.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौत हो गई। 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली AIIMS में गुरुवार सुबह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज लेने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, मैंने आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आज एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में वैक्सीनेशन भी एक है। अगर आप वैक्सीन के लिए योग्य हैं तो जल्द से अपनी डोज लगवाएं। कोविन पोर्टल पर रजिस्टर करें।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज भी पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने दी। पी निवेदिता के साथ पंजाब की नर्स निशा शर्मा भी वहां मौजूद रहीं। इससे पहले एम्स में ही 1 मार्च को पीएम मोदी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। पीएम मोदी को पहली डोज भी नर्स पी निवेदिता ने ही लगाई थी। नेहा ने कहा- प्रधानमंत्री ने हमसे बात की। ये मेरे लिए एक यादगार पल था। मुझे उनसे बात करने और वैक्सीन लगाने का मौका मिला।

निवेदिता बोलीं- मैंने प्रधानमंत्री को कोवैक्सिन की पहली डोज दी थी। आज मुझे उसे दोबारा मिलने और टीका लगाने का मौका मिला। मैं फिर से बेहद खुश हूं। उन्होंने हमसे बात की और हमने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई है।

प्रधानमंत्री ने 1 मार्च को शुरू हुए दूसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले ही दिन एम्स पहुंचकर वैक्सीन की पहली डोज ली थी। एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया था।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी