न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - लोगों की लापरवाही से बढ़ रहे केस

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 17 मार्च को मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 7:55:58

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - लोगों की लापरवाही से बढ़ रहे केस

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में 78% से ज्यादा नए मामले इन्हीं पांच राज्यों में पाए गए हैं। 85 दिनों बाद देश में 26,291 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक दिन में 118 लोगों की मौत भी हुई है। मौजूदा वक्‍त में देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख को पार कर गया है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 17 मार्च को मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में कोविड-19 (Covid-19) से पैदा हुए हालात एवं टीकाकरण अभियान के मुद्दों पर चर्चा होगी।

आपको बता दे, प्रधानमंत्री समय समय पर मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करते रहे है। प्रधानमंत्री ने इस साल जनवरी महीने में टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। तब उन्‍होंने 3 करोड़ स्‍वास्‍थ्‍य और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्‍य रखा था। मौजूदा वक्‍त में यह अभियान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कवर करने के दौर में चला गया है।

लोगों की लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 80% से ज्यादा मामले कुछ राज्य से हैं। इसकी मुख्य वजह लोगों का कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जोर दिया कि मास्क लगाने और एक-दूसरे से दूरी बनाने जैसे उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए। इसका पालन टीके की उपलब्धता होने के बावजूद किया जाए। वह संसदीय सौंध में अति-विशिष्ट परामर्श के लिए छठे व्यापक स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे।

अब तक दी गई कोविड वैक्‍सीन की तीन करोड़ से अधिक खुराकें

कोविड टीकाकरण अभियान के 59वें दिन सोमवार को भारत एक अहम मुकाम पर पहुंच गया। भारत ने लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें दे दी है। इनमें से 18 लाख से ज्यादा खुराक सोमवार को दी गईं। सोमवार शाम 7 बजे तक कुल 3 करोड़ 17 लाख 71 हजार 661 खुराकें दी जा चुकी हैं। लाभार्थियों में 74,08,521 स्वास्थ्यकर्मी को पहली खुराक, 43,97,613 स्वास्थ्यकर्मी को दूसरी खुराक, 74,26,479 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक और 13,23,527 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक शामिल हैं।

लौट रही पाबंदियां

देश में कोरोना संक्रमण का एक बार फिर विकराल रूप ले रहा है। इससे पहले ही अलग-अलग राज्यों ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, रेस्तरां और स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय 31 मार्च तक आधी क्षमता के साथ काम करेंगे। यह घोषणा राज्य सरकार ने सोमवार को की। सरकार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर इन प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक एकत्रीकरण को मंजूरी नहीं दी जाएगी, जबकि विवाह समारोह में 50% से अधिक लोगों को अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

पंजाब में 10वीं, 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाएं स्थगित

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को राज्य में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाओं को एक महीने के लिए टालने की घोषणा की। पीएसईबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नौ अप्रैल के बजाय चार मई से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी, जो पहले 22 मार्च से शुरू होनी थीं। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मई को समाप्त होंगी। पीएसईबी नियंत्रक (परीक्षा) जनक राज के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की तीन घंटे की परीक्षा क्रमशः 10 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब