न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi: राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों से की ये अपील, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

10 सितंबर, शुक्रवार को ब्रह्म और रवियोग में गणपति स्थापना होगी। इस दिन गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 9:47:40

 Ganesh Chaturthi: राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों से की ये अपील, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

10 सितंबर, शुक्रवार को ब्रह्म और रवियोग में गणपति स्थापना होगी। इस दिन गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कोविड नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि कोविड-19 के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें। आइए, हम सब कोविड-अनुकूल व्‍यवहार करते हुए यह त्‍योहार मनाएं।'

वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर लिखा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!'

वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

कोविड के चलते सावधानी बरतने का अनुरोध

10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव कोविड -19 प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल के बीच कम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से महाराष्ट्र में विशेषज्ञों ने सार्वजनिक समारोहों के प्रति सावधानी बरतने का लोगों से आग्रह किया है। पिछले साल भी कोविड -19 महामारी के चलते देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

मुंबई में लागू की गई है धारा 144

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गणेश चतुर्थी को लेकर मुंबई पुलिस ने 10 से 19 सितंबर तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान गणपति जुलूस की अनुमति नहीं होगी। एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। भक्त आनलाइन भगवान गणेश के दर्शन करने कर सकेंगे। यह आदेश मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र के तहत लागू होगा।

यूपी में मूर्ति स्थापित करने पर रोक

वहीं, यूपी सरकार ने भी लोगों को गणेश चतुर्थी घर पर मनाने और सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापित नहीं करने की सलाह दी है।

कर्नाटक सरकार ने गणेश चतुर्थी के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जहां केवल उन जिलों में उत्सव की अनुमति दी गई है जहां कोविड -19 सकारात्मकता दर 2% से कम है। राज्य सरकार को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि वह प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी भगवान गणेश की मूर्तियों को हैदराबाद की हुसैनसागर झील में विसर्जित करने की अनुमति न दे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब